1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 600 प्लस रन बनाकर श्रीलंका ने रचा इतिहास, तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड; पहली बार किया ऐसा करिश्मा

600 प्लस रन बनाकर श्रीलंका ने रचा इतिहास, तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड; पहली बार किया ऐसा करिश्मा

 Published : Sep 27, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 05:57 pm IST

SL vs NZ Test Series: श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने अपनी पहली पारी में 602 रन बनाकर घोषित कर दी है।

Sri Lanka Cricket Team- India TV Hindi
Sri Lanka Cricket Team Image Source : GETTY

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम के लिए दिनेश चांदीमल, कामेंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही लंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट पारी में बनाए 600 प्लस रन 

साल 2005 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में टेस्ट खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने एक पारी में 498 रन बनाए थे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का टेस्ट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। अब 19 साल बाद श्रीलंका ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की एक पारी में 602 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंकाई टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी पारी में 600 प्लस रन बनाए हैं। 

श्रीलंका के लिए 3 बल्लेबाजों ने लगाए शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कामेंदु मेंडिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। उनके शतक की बदौलत ही श्रीलंकाई टीम बड़ा स्कोर बना पाई। उन्होंने 250 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्के लगाते हुए कुल 182 रन बनाए। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 116 रन बनाए। वहीं कुसल मेंडिस ने 106 रनों का योगदान दिया। लंका के लिए कामेंदु मेंडिस सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उनके आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने बहुत ही आसानी से रन बनाए। 

WTC प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर लंकाई टीम

श्रीलंकाई टीम सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। टीम ने पहला मुकाबला 63 रनों से जीता था। अब टीम की निगाहें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने होंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में लंका तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले है और चार जीते और चार हारे हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा टेस्ट बहुत ही अहम है। 

यह भी पढ़ें: 

कानपुर टेस्ट में अचानक खराब हुई ​​​तबियत, बांग्लादेश के फैन को लेकर अफरा तफरी

यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ नंबर वन बना ये बल्लेबाज, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने मचाया गदर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल