1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई टीम ने पहली बार इस देश में जीती T20I सीरीज, कर डाला ऐसा करिश्मा

श्रीलंकाई टीम ने पहली बार इस देश में जीती T20I सीरीज, कर डाला ऐसा करिश्मा

 Published : Sep 07, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 01:51 am IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए कामिल मिशारा ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली है।

sri lanka vs zimbabwe- India TV Hindi
कामिल मिशारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए Image Source : AP

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। श्रीलंकाई टीम ने पहली बार जिम्बाब्वे की धरती पर T20I सीरीज जीती है। तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने कामिल मिशारा की पारी की बदौलत आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।

तदिवानाशे ने लगाया अर्धशतक

जिम्बाब्वे की टीम के लिए तदिवानाशे मारुमानी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 28 रनों का योगदान दिया। रेयान वर्ल ने 26 रन और सीन विलियम्स ने 23 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही जिम्बाब्वे की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

कामिल मिशारा बने सबसे बड़े हीरो

श्रीलंकाई टीम के लिए कामिल मिशारा सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कुसल परेरा ने 46 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका (33 रन) और कुसल मेंडिस (30 रन) ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की थी और इन दोनों प्लेयर्स ने ही जीत की नींव रख दी थी। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बनाए और इसी वजह से टारगेट 17.4 ओवर्स में ही चेज कर लिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाया।

श्रीलंका ने जीती सीरीज

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज में पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने दमदार वापसी की और मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने सीरीज में 1-1 से बराबरी भी हासिल कर ली थी। इसके बाद अब तीसरे मैच में श्रीलंका को जीत मिली है और उसने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम ने जीता हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब, वर्ल्ड कप के लिए भी कर लिया क्वालीफाई

जैकब बेथेल ने लगाया इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, 134 मैचों के बाद देखने को मिला ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल