इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर जैकब बेथेल के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे बेथेल ने सिर्फ 76 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए वनडे में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं 134 मैचों के प्रोफेशनल करियर में यह जैकब बेथेल का पहला शतक है।
इंग्लैंड के लिए वनडे में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों की बात करें तो वहां डेविड गॉवर का नाम सबसे ऊपर है। गॉवर ने 21 साल और 55 दिन में शतक लगाया था। गॉवर ने ही 21 साल और 309 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं अब दूसरे नंबर पर जैकब बेथेल का नाम है। बेथल ने 21 साल और 319 दिन की उम्र में शतक लगाया है।
इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- 21 साल 55 दिन - डेविड गॉवर बनाम पाकिस्तान, द ओवल, 1978
- 21 साल 309 दिन - डेविड गॉवर बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1979
- 21 साल 319 दिन - जैकब बेथेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, साउथेम्प्टन, 2025
- 22 साल 97 दिन - क्रेग कीस्वेटर बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2010
- 22 साल 239 दिन - एलिस्टेयर कुक बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2007
110 रन बनाकर आउट हुए जैकब बेथेल
इंग्लैंड के लिए बेथेल का 15वां वनडे मैच है। इसके अलावा वह 4 टेस्ट और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले वनडे क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 96 रन का है। फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 करियर में भी बेथेल ने इससे पहले एक भी शतक नहीं लगाया था।
जैकब बेथेल इस मैच में 110 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 82 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और तीन छक्के लगाए। वह केशव महाराज की गेंद पर वह स्टंप हुए। आउट होने से पहले बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने अनुभवी जो रूट के साथ मिलकर 182 रनों की साझेदारी की। 50 ओवर बैटिंग करने के बाद इंग्लैंड की टीम इस मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें
ODI मैच में 400+ रन, तूफानी खेल से भारत के बराबर पहुंचा इंग्लैंड; इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
जो रूट ने ठोका दमदार शतक, ODI में एक साथ 3 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे; ब्रायन लारा के बराबर पहुंचे