1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी का फर्जीवाड़ा देख सभी रह गए हैरान, कंकशन का बहाना कर पहुंचा दूसरे देश खेलने, अब होगी जांच

इस खिलाड़ी का फर्जीवाड़ा देख सभी रह गए हैरान, कंकशन का बहाना कर पहुंचा दूसरे देश खेलने, अब होगी जांच

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 12, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 12:07 pm IST

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान दसुन शनाका का एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल शनाका श्रीलंका में फर्स्ट क्लास मुकाबले को बीच में छोड़कर कंकशन का बहाना बनाकर यूएई में आईएलटी20 मुकाबला खेलने पहुंच गए। अब इस मामले में उन्हें जांच का सामना करना पड़ेगा।

दसुन शनाका- India TV Hindi
दसुन शनाका Image Source : GETTY

क्रिकेट के खेल में अब तक काफी कम ऐसे मामले आए हैं जिसमें किसी खिलाड़ी ने मुकाबले को अचानक से बीच में छोड़ने का फैसला लिया लेकिन उसमें से किसी को भी जांच का सामना नहीं करना पड़ा है। अब इसके बिल्कुल उलट श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दसुन शनाका का एक ऐसा मामले सामने आया है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। दसुन ने एक ऐसा फर्जीवाड़ा किया है जिसके बाद अब उन्हें जांच का भी सामना करना पड़ेगा। दरअसल दसुन जो श्रीलंका में एक फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे थे उन्होंने कंकशन का बहाना बनाते हुए मैच को बीच में छोड़ दिया और यूएई में आईएलटी20 मुकाबला खेलने के पहुंच गए।

एक ही दिन में खेला 2 अलग-अलग देशों में मुकाबला

दसुन शनाका 2 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से फर्स्ट क्लास मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे थे जिसमें उन्होंने 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं शनाका के आउट होने के बाद उनकी टीम की पारी भी जल्दी सिमट गई। इसके बाद जब सिंहली स्पोर्ट्स क्लब फील्डिंग करने मैदान पर उतरी तो उसमें शनाका नए आए जिसमें उन्होंने कंकशन का बहाना बनाया। इसी बीच उसी दिन शनाका यूएई के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने आईएलटी20 में दुबई के लिए मुकाबला खेला। अब ये मामला सामने आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं तो वहीं सिंहली स्पोर्ट्स क्लब भी अपनी तरफ से इसकी जांच करेगा।

मैं उनके अनुरोध करने पर वापस आया था

एक ही दिन में 2 अलग-अलग देशों में मुकाबला खेलने वाले दसुन शनाका ने इस मामले में अपना बयान भी दिया है, जिसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं केवल सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के अनुरोध पर यहां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेलने के लिए आया था, लेकिन दूसरी टीम के साथ भी मेरी कमिटमेंट थी क्योंकि मैंने उन्हें 2 मुकाबले जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। आईएलटी20 में शनाका दुबई कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे जिसने अपना पहला खिताब इस बार जीता है।

ये भी पढ़ें

IPL 2025 से पहले इस टीम को लगा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया ये खिलाड़ी, टेंशन में हार्दिक पांड्या

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है ये अजीबो गरीब फैसला, जसप्रीत बुमराह तो बाहर, लेकिन ये क्या किया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल