1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खत्म हुआ 17 साल का सूखा, 2006 के बाद पहली बार कीवी टीम को उसी के घर में हराया, रचा बड़ा कीर्तिमान

खत्म हुआ 17 साल का सूखा, 2006 के बाद पहली बार कीवी टीम को उसी के घर में हराया, रचा बड़ा कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 02, 2025 11:06 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 11:10 am IST

एशियाई टीम ने न्यूजीलैंड को साल 2006 के बाद पहली बार T20I में हराकर नया इतिहास रच दिया। हालांकि न्यूजीलैंड 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।

NZ vs SL- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

नए साल का आगाज श्रीलंका ने धमाकेदार जीत से किया है। श्रीलंका की ये जीत इतनी बड़ी है कि 17 साल से चला आ रहा जीत का सूखा समाप्त हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीलंका के लिए ये जीत कितने मायने रखती है। लंका की इस ऐतिहासिक जीत में कुसल परेरा का अहम योगदान रहा जिन्होंने अपने T20I करियर का पहला शतक ठोकने के बड़ा कारनामा किया। इसके साथ ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की धरती पर MEN 2006 के बाद पहला T20I मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। 

नेल्सन के सैक्सटन ओवल में खेले गए इस तीसरे T20I मुकाबले में श्रीलंका ने रोमांचक अंदाज में 7 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि 3 मैचों की T20I सीरीज मेजबान न्यूजीलैंड 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही। 3 मैचों की T20I सीरीज के पहले दोनों मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए। बता दें, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच साल 2006 में पहली बार T20I सीरीज खेली गई थी। 2 मैचों की इस सीरीज का आयोजन न्यूजीलैंड की सरजमीं पर हुआ था। तब 22 दिसंबर 2006 को पहला मैच श्रीलंका ने डकवर्थ-लुईस नियम से जीता था जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी।

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कुसल परेरा ने महज 46 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 46 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। 

जीत की लय बरकरार

न्यूजीलैंड ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में श्रीलंका का दौरा किया था। उस दौरे पर 2 मैचों की T20I सीरीज खेली गई थी जो 1-1 से बराबर रही थी। पहला मुकाबला श्रीलंका ने 4 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 5 रन से जीत हासिल हुई थी। अब न्यूजीलैंड ने घर में T20I सीरीज पर कब्जा करते हुए श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: कौन है 31 साल का धाकड़ ऑलराउंडर जो भारत के खिलाफ करेगा डेब्यू, बेहद खतरनाक है रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में होगा बड़ा करिश्मा, सिडनी में बुमराह वो करेंगे जो भारतीय क्रिकेट में कभी नहीं हुआ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल