1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: स्टीव स्मिथ ने PSL 2026 में खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बल्ले से की तोड़फोड़

VIDEO: स्टीव स्मिथ ने PSL 2026 में खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बल्ले से की तोड़फोड़

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 30, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 03:54 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ जो अभी पीएसएल 2026 के सीजन में मुल्तान सुल्तांस की टीम से खेल रहे हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर काफी गुस्से में दिखाई दिए।

Steve Smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : X/SCREENGRAB/TALHADIGITAL007

पाकिस्तान में खेली जा रही उनकी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसमें पहला एलिमिनेटर मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन की टीम के बीच में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को हैदराबाद किंग्समेन की टीम एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। मुल्तान सुल्तांस की टीम का पीएसएल 2026 में सफर भी इसी के साथ खत्म हो गया, वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आउट होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो काफी गुस्से में नजर आए।

स्टीव स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम के अंदर बल्ले को जमीन पर जोर से पटका

हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मैच में मुल्तान सुल्तांस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें वह 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में ही कामयाब हो सके। वहीं इस मैच में मुल्तान सुल्तांस की तरफ से खेल रहे स्टीव स्मिथ जिनसे सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 13 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। स्टीव स्मिथ जब इस मैच में मोहम्मद अली की गेंद पर आउट हुए तो उसके बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर पहुंचने के साथ ही उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा। आउट होने के बाद उनका ये गुस्से वाला रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जब वह बैठे हुए थे तो चेहरे पर निराशा साफतौर पर देखने को मिल रही थी। स्टीव स्मिथ के लिए पीएसएल 2026 सीजन बल्ले से बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा जिसमें वह 11 पारियों में 380 रन ही बनाने में कामयाब हो सके जिसमें उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली।

हैदराबाद किंग्समेन की जीत में माज सदाकत और उस्मान खान ने निभाई अहम भूमिका

इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें हैदराबाद किंग्समेन की जीत में माज सदाकत और उस्मान खान ने अहम भूमिका अदा की जिसमें दोनों के बल्लों से 64-64 रनों की पारी देखने को मिली। इस मैच में हैदराबाद किंग्समेन ने 160 रनों के टारगेट को सिर्फ 15.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। अब दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में उनका सामना एक मई इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम से होगा जिसमें इस मैच को जीतने वाली टीम 3 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में पेशावर जाल्मी टीम का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें

रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन

ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प, तीन बल्लेबाजों ने ​बना दिए 400 रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल