1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने काटा गदर, इस टूर्नामेंट में ठोक दी सबसे ज्यादा सेंचुरी

आईपीएल में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने काटा गदर, इस टूर्नामेंट में ठोक दी सबसे ज्यादा सेंचुरी

 Published : Jan 16, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 05:01 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

steve smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : AP

Steve Smith Century: आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कहा जाता है। दुनियाभर के क्रिकेटर चाहते हैं कि वे इस लीग में आकर खेलें, लेकिन बहुत कम को ये मौका मिलता है। इस बीच जो खिलाड़ी यहां नहीं खेलते हैं, वे बाकी लीग में हिस्सा लेते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग यानी बीबीएल में शानदार शतक ठोक दिया है। ये बहुत खास शतक है, क्योंकि ​बीबीएल के इतिहास में अब स्टीव स्मिथ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक बार तो वे इस टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक लगाने के करीब थे, लेकिन इससे वे बाल बाल चूक गए। 

पहले ​डेविड वार्नर ने खेली शतकीय पारी, इसके बाद आई ​स्टीव स्मिथ की बारी

बिग बैश लीग में शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर्स की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाने का काम किया। इसमें डेविड वार्नर का शतक शामिल रहा। वार्नर ने 65 बॉल पर 110 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद जब सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी आई तो क्रीज पर स्टीव स्मिथ और बाबर आजम आए। बाबर आजम जहां एक ओर धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। 

बीबीएल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने केवल 41 बॉल पर अपना शतक पूरा कर लिया। हालांकि वे रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। इससे पहले बीबीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 39 बॉल का है। स्टीव​ इसे तोड़ सकते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। स्टीव स्मिथ का ये बीबीएल में चौ​था शतक है। अब वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड वॉर्नर और बेन मैकडरमॉट ने बीबीएल में तीन शतक लगाए हैं। 

आईपीएल में अनसोल्ड रह गए थे स्टीव

स्टीव स्मिथ ने 42 बॉल पर 100 रन पूरे किए और इसके बाद आउट हो गए। उनकी इस पारी के दौरान 5 चौके और 9 आसमानी छक्के आए, जो काफी दर्शनीय रहे। स्टीव स्मिथ आईपीएल भी खेल चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से कोई भी टीम उन्हें अपने साथ करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पिछले साल हुई आईपीएल की नीलामी में भी स्मिथ ने अपना नाम दिया था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा यानी वे अनसोल्ड चले गए थे। 

यह भी पढ़ें 

डेविड वार्नर का एक और धमाका, विराट कोहली को एक झटके में छोड़ दिया पीछे

U19 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल