1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final में अब तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने ही लगाए शतक, 2025 के फाइनल में भी खेलना लगभग तय!

WTC Final में अब तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने ही लगाए शतक, 2025 के फाइनल में भी खेलना लगभग तय!

 Published : Jun 05, 2025 11:29 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 11:45 am IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अभी तक दो खिलाड़ी ही शतक लगा पाए हैं। इनमें स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के नाम शामिल हैं।

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड Image Source : GETTY

Australia vs South Africa WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। WTC के अभी तक दो फाइनल मुकाबले हो चुके हैं और अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज फाइनल में शतक लगा पाए हैं। इनमें स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के नाम शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं और उनका WTC 2025 के फाइनल में खेलना लगभग तय है।

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने लगाया था शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 121 रन और ट्रेविस हेड ने 163 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 469 रनों का स्कोर बनाया था।

ट्रेविस हेड ने की थी शानदार बल्लेबाजी

ट्रेविस हेड ने मैच में दमदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 174 गेंदों में कुल 163 रन बनाए थे, जिसमें 25 चौके और एक छक्के शामिल रहा था। उनके कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबला जीतने में सफल रही थी। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले WTC 2025 के फाइनल में इन दोनों प्लेयर्स का खेलना लगभग तय है। ये दोनों बड़े प्लेयर्स हैं और उनके पास खूब अनुभव है, जो ऑस्ट्रेलिया के काम आ सकता है।

दूसरी बार WTC का खिताब जीतने पर होंगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हो चुके हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ा था। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार WTC का खिताब जीतने पर कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें:

इस आईपीएल टीम में मचा हाहाकार, एक साथ कई की हो सकती है छुट्टी

जितेश शर्मा इस टीम की करेंगे कप्तानी, RCB को खिताब जिताने के बाद लगी लॉटरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल