1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे सुनील नरेन, T20 क्रिकेट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

खराब लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे सुनील नरेन, T20 क्रिकेट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

 Published : May 11, 2024 10:40 pm IST,  Updated : May 11, 2024 10:40 pm IST

Sunil Narine: सुनील नरेन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और जीरो रन पर आउट हो गए। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

Sunil Narine- India TV Hindi
Sunil Narine Image Source : PTI

Sunil Narine Batting: आईपीएल 2024 में सुनील नरेन बहुत ही शानदार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित को किया है। केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए  उन्होंने तेज शुरुआत दिलाई है। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। खराब लिस्ट में वह नंबर-1 एक पर पहुंच गए हैं। 

सुनील नरेन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं। सुनील नरेन टी20 क्रिकेट में 44 बार जीरो पर आउट हुए हैं। एलेक्स हेल्स दूसरे नंबर पर हैं। वह टी20 क्रिकेट में 43 बार जीरो पर आउट हुए हैं। राशिद खान तीसरे नंबर पर हैं। वह टी20 क्रिकेट में 42 बार जीरो पर आउट हुए हैं। 

T20 क्रिकेट में बनाए इतने रन

सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में 509 मैचों में 4195 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 262 छक्के भी लगाए हैं और वह 44 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.28 है। 

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर: 

44- सुनील नरेन

43- एलेक्स हेल्स
42- राशिद खान
32- पॉल स्टर्लिंग
31- ग्लेन मैक्सवेल
31- जेसन रॉय

IPL में 16 बार जीरो पर हुए आउट

सुनील नरेन साल 2012 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 177 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 174 मैचों में 1507 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल में वह 16 बार जीरो पर आउट हुए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर्स

17- दिनेश कार्तिक
17- ग्लेन मैक्सवेल
17- रोहित शर्मा
16- पीयूष चावला
16- सुनील नरेन

यह भी पढ़ें

बड़े बदलाव की तैयारी में BCCI, इस टूर्नामेंट से टॉस हटाया जाएगा टॉस; भेजा गया प्रपोजल

गुजरात टाइटंस में 23 साल के बॉलर की हुई एंट्री, शुभमन गिल की टीम ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल