1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केवल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही खुल गई किस्मत, अब होगा करोड़ों का फायदा

केवल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही खुल गई किस्मत, अब होगा करोड़ों का फायदा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 30, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 05:29 pm IST

आईपीएल ​2025 के रिटेंशन से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के वो नाम सामने आ गए हैं। जिन्हें टीम अगले साल के रिटेन कर सकती है। इसमें नया नाम नितीश कुमार रेड्डी का जुड़ा है।

Nitish Kumar Reddy with team india- India TV Hindi
केवल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही खुल गई किस्मत, अब होगा करोड़ों का फायदा Image Source : PTI

IPL 2025 Sunrisers Hyderabad Retention List: केवल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही एक खिलाड़ी की किस्मत खुल गई है। अब एक ही झटके में इस खिलाड़ी को करोड़ों का फायदा आईपीएल में होने जा रहा है। कहां तो अभी कुछ ही दिन पहले तक केवल 20 लाख रुपये और अब सीधे 6 करोड़ रुपये। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी की। जो इस बार अपनी टीम के लिए आईपीएल में रिटेन होने जा रहे हैं। इस पर बात लगभग पक्की हो गई है, अब केवल आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। 

31 अक्टूबर की शाम को सभी टीमों की ओर से जारी की जाएगी रिटेंशन लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक फाइनल होनी है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर टीमों ने इस लिस्ट को तैयार लिया है, लेकिन बाकी टीम मैनेजमेंट में अभी भी माथापच्ची जारी है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद की लिस्ट करीब करीब तय हो गई है। पहले ही खबर सामने आई थी कि हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और कप्तान पैट कमिंस एसआरएच के पहले टॉप 3 रिटेंशन होंगे। अब पता चला है कि टीम अपने 5 खिलाड़ी​ रिटेन करने जा रही है। इसमें नए नाम के तौर पर ट्रे​विस हेड और भारत के नए और उभरते हुए खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का नाम भी जुड़ गया है। 

ट्रेविस हेड 14 करोड़ और नितीश कुमार रेड्डी 6 करोड़ में होने जा रहे हैं रिटेन 

खबरें इस तरह की सामने आ रही हैं कि जहां एक ओर ट्रेविस हेड को रिटेंशन के तौर पर 14 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, वहीं नितीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। टीम के पास एक विकल्प बचेगा। जिसे टीम आरटीएम के तौर पर नीलामी में इस्तेमाल कर सकती है। एसआरएच की वो पहली टीम है, जिसके रिटेंशन सबसे पहले सामने आए हैं और वे करीब करीब पक्के भी लग रहे हैं। हालांकि बाकी टीमें क्या कर रही हैं, इसका खुलासा भी अब से कुछ ही घंटे बाद हो जाएगा। 

20 लाख रुपये से सीधे 6 करोड़ तक का सफर

इस बीच अगर नितीश कुमार की बात करें तो उन्हें पिछले सीजन केवल 20 लाख रुपये ही मिल रहे थे, लेकिन उनकी किस्मत अचानक से पलटी। पिछले सीजन उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और इसके बाद टीम इंडिया के​ लिए भी उनका बुूलावा आया, जहां उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए कमाल का खेल दिखाया। शायद उसी का नतीजा है कि नितीश कुमार रेड्डी अब अपनी टीम के लिए 6 करोड़ रुपये में रिटेन होने जा रहे हैं। 

ऐसा रहा है कि नितीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन 

आपको बताते हैं कि नितीश कुमार रेड्डी का आईपीएल में अब तक प्रदर्शन कैसा रहा है। उन्होंने अपनी टीम सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए अब तक 15 मैच खेलकर 303 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। उनका औसत 33.66 का है और वे 142.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए आईपीएल में तीन विकेट भी लिए हैं। अब अगर उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 90 रन बनाए हैं। जहां उनके नाम एक अर्धशतक है। वहीं उन्होंने तीन विकेट भी चटकाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 

जसप्रीत बुमराह की ​बादशाहत खत्म, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ये गेंदबाज बन बैठा नंबर वन

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग ने मचाया हड़कंप, विराट कोहली और ऋषभ पंत टॉप 10 से आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल