1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टॉस के समय प्लेइंग 11 में बदलाव भूले कप्तान सूर्या, संजू सैमसन को लेकर भी दिया ये जवाब

IND vs NZ: टॉस के समय प्लेइंग 11 में बदलाव भूले कप्तान सूर्या, संजू सैमसन को लेकर भी दिया ये जवाब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 31, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 06:59 pm IST

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस के समय संजू सैमसन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब मजाकिया अंदाज में दिया।

Sanju Samson And Suryakumar Yadav- India TV Hindi
संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के पास अपनी तैयारी परखने का आखिरी मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें सभी की नजरें प्लेइंग 11 पर सबसे ज्यादा टिकी हुई थी, जिसमें कुल तीन बड़े बदलाव देखने को मिले। वहीं कप्तान सूर्या ने टॉस के समय संजू सैमसन को लेकर भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

आप टेंशन मत ले संजू खेल रहा है

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने पिछली रात यहां प्रैक्टिस की थी तो उस समय काफी ओस देखने को मिली थी। ऐसे में हम खुद को ओस के समय गेंदबाजी करते हुए परखना चाहते हैं, जिसके चलते हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम में बदलाव को लेकर बात की जाए तो उसमें अक्षर और ईशान किशन के साथ एक और खिलाड़ी की वापसी प्लेइंग 11 में हुई है, जिसका मैं नाम भूल रहा हूं। वहीं तिरुवनंतपुरम आप चिंता मत करिए संजू सैमसन इस मुकाबले में खेल रहे हैं। हर गेम में हमें कुछ ना कुछ सीखकर आगे बढ़ रहे हैं।

कप्तानी में सिर्फ चौथी बार लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब सूर्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इससे पहले के तीन मुकाबलों को लेकर बात की जाए तो उसमें टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की है, जिसमें उन्होंने 133 रन, 135 रन और 21 से मुकाबले को अपने नाम किया था।

यहां पर देखिए 5वें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, ऑलराउंडर खिलाड़ी बना हिस्सा

U19 World Cup: IND vs PAK मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने युवा प्लेयर्स को दिया 'गुरु मंत्र', BCCI ने शेयर की तस्वीरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल