Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं इस खिलाड़ी को मिला ड्रेसिंग रूम में खास मेडल, BCCI ने VIDEO किया शेयर

कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं इस खिलाड़ी को मिला ड्रेसिंग रूम में खास मेडल, BCCI ने VIDEO किया शेयर

IND vs USA: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ करते हुए यूएसए के खिलाफ मैच में 29 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की अहम पारी खेली थी। हालांकि ड्रेसिंग रूम में उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर का मेडल नहीं मिला।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Feb 08, 2026 08:37 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 08:37 pm IST
Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने जीत के साथ तो शुरुआत की लेकिन जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद फैंस को पहले मुकाबले में थी, वह देखने को नहीं मिली। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका था, हालांकि गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को एक आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मैच में उनकी बेहतरीन नाबाद 84 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, लेकिन ड्रेसिंग रूम के अंदर भी एक खास मेडल दिया गया जो सूर्या को नहीं बल्कि 24 घंटे पहले ही भारतीय टीम का हिस्सा बने मोहम्मद सिराज को मिला।

सिराज को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल

मोहम्मद सिराज जो पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित हुई टीम इंडिया की मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, उन्हें 6 फरवरी को हर्षित राणा के बाहर होने के वजह शामिल करने का फैसला लिया गया। इसके बाद सिराज ने यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को हुए मुकाबले में खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 29 रन देने के साथ कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा फील्डिंग में भी सिराज का कमाल देखने को मिला। इसके चलते उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए मुकाबला खत्म होने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सिराज को इस मुकाबले के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल दिया गया। इसका वीडियो बीसीसीआई की तरफ से सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

ये सब भगवान का प्लान है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अचानक टीम इंडिया से जुड़ने का बुलावा मिलने को लेकर मोहम्मद सिराज का यूएसए के खिलाफ मैच के बाद बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ये सब भगवान की योजना है, क्योंकि मैं तो स्पेन के लिए निकलने वाला था और अपनी फ्लाइट पकड़ने वाला था, लेकिन उसी समय सूर्या भाई का फोन आया और उन्होंने तुरंत टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। ऐसे में मैंने स्पेन जाना रद्द करते हुए वहां से सीधे मुंबई पहुंच गया। बता दें कि मोहम्मद सिराज साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा थे और उसमें उनका कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल डेब्यू मैच और पहली गेंद पर हासिल किया विकेट, इस गेंदबाज ने किया टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा कमाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement