1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में शामिल होने के लिए एक बेहतरीन मौका

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में शामिल होने के लिए एक बेहतरीन मौका

 Published : Jul 26, 2022 10:53 am IST,  Updated : Jul 26, 2022 10:53 am IST

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इसके लिए भारत की 15 मैंबर्स की टीम का ऐलान होना बाकी है।

Rohit Sharma and Virat Kohli- India TV Hindi
Rohit Sharma and Virat Kohli Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी आखिरी वन डे मैच खेला जाना है बाकी
  • इसके बाद 29 जुलाई से शुरू होगी पांच टी20 मैचों की इंटरनेशनल सीरीज
  • वन डे में रेस्ट करने वाले खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज पहुंचे, रोहित करेंगे कप्तानी

T20 World Cup 2022 :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वन डे सीरीज का आखिरी मैच अभी बचा हुआ है। दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है और अब तीसरे मैच की बारी है। आखिरी मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद शुरू होगी टी20 सीरीज। टी20 सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी इसके लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। इस बीच टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों के लिए ये एक बेहतरीन मौका है, जो टी20 विश्व कप 2022 की टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। चुंकि सीरीज में पांच मैच खेले जाने हैं, इसलिए सभी खिलाड़ियों को मौका भी मिल जाएगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने हैं पांच टी20 मैच

टी20 विश्व कप 2022 इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इसके लिए भारत की 15 मैंबर्स की टीम का ऐलान होना बाकी है। हालांकि भारत के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका विश्व कप के लिए चुना जाना करीब करीब पक्का है। अगर इंजरी या फिर कोई और बात न हो। लेकिन चार से पांच स्पॉट अभी भी ऐस हैं, जिनको भरा जाना बाकी है। यानी उसके लिए अभी किसी भी खिलाड़ी की पक्की दावेदारी नहीं है, जो खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाएगा उसका सेलेक्शन टीम के लिए हो जाएगा। ऐसे में पांच मैचों की ये सीरीज कुछ खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था, लेकिन टी20 सीरीज में लगभग सभी बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत का अभी फोकस टी20 पर ही है, क्योंकि विश्व कप का आयोजन होना है। वन डे के लिए अभी भी सीनियर खिलाड़ी रेस्ट लेना पसंद कर रहे हैं। 

टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को मिला है रेस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस सीरीज से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। हालांकि इन दोनों की जगह टी20 विश्व कप वाली टीम के लिए पक्की है। कुछ लोग विराट कोहली को लेकर जरूर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कोहली के बल्ले से भले पिछले तीन साल से शतक नहीं आया हो, लेकिन उनका ओहदा इतना बड़ा है कि सेलेक्टर्स कोहली को बाहर कर कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहेंगे। वैसे कोहली अभी रेस्ट पर हैं और जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आएंगे। 

15 सितंबर से पहले आएगी भारत की पूरी टीम
टी20 विश्व कप 2022 भले अक्टूबर  नवंबर में खेला जाना हो, लेकिन उसके लिए टीमों का ऐलान उससे पहले ही करना होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आईसीसी की ओर से इसकी डेड लाइन घोषित कर दी गई है और वो 15 सितंबर है, यानी इससे पहले ही भारतीय स्क्वायड का ऐलान होना है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है, उनके लिए दिन काफी कम बचे हैं और  वे चाहेंगे कि जो भी मौका मिले, वे उसका पूरा फायदा उठाएं, ताकि सेलेक्टर्स की नजर में चढ़ जाएं और जब टीम को लेकर चर्चा हो तो उनका भी नाम शामिल किया जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल