1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस गेंदबाज की चमकी किस्मत

T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस गेंदबाज की चमकी किस्मत

 Published : Oct 14, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 05:12 pm IST

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम मैनेजमेंट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह का एक दमदार रिप्लेसमेंट मिल गया है।

Jasprit Bumrah - India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : AP

Highlights

  • भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
  • इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए थे जसप्रीत बुमराह
  • टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से 2 दिन पहले टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट मिल गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारत ने इस ग्लोबल इवेंट के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में एक बड़े, अनुभवी गेंदबाज को मेन स्क्वॉड में शामिल करने का फैसला किया है, जिसे उसने लंबे अरसे से टी20 फॉर्मेट से दूर रखा था।

मोहम्मद शमी बने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज पहले तीन खिलाड़ियों वाली रिजर्व टीम का हिस्सा थे जिन्हें अब इस ग्लोबल टूर्नामेंट के लिए मेन स्क्वॉड का हिस्सा बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है।  

बुमराह की इंजरी से टीम इंडिया को लगा था झटका

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पीठ की चोट के चलते जसप्रीत बुमराह को इस टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा। ये एक बड़ा झटका था जिससे उबरने की कोशिश करते हुए टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी को इस बड़े इवेंट के लिए टीम में शामिल किया।

पिछले एक साल से शमी टी20 इंटरनेशनल से बाहर

Mohammed Shami in IPL 2022
Image Source : PTIMohammed Shami in IPL 2022

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले एक साल से भारत के लिए कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि इसके बाद 2022 में हुए आईपीएल के 15वें एडिशन में उन्होंने गुजरात टायटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने आईपीएल 2022 में 16 मैच में 8 की इकॉनमी से रन देते हुए 20 विकेट चटकाए और गुजरात को उसे डेब्यू सीजन में ही आईपीएल चैंपियन बनाने में एक बड़ा किरदार अदा किया।

इंजरी के चलते दीपक चाहर का कटा पत्ता

Deepak Chahar
Image Source : APDeepak Chahar

बुमराह के चोटिल होने के बाद दीपक चाहर को टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी किया था पर बैक इंजरी के कारण उन्हें वनडे सीरीज से बाहर बैठना पड़ा। कुछ ही दिनों के बाद बीसीसीआई ने उनके टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का ऐलान कर दिया।  

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल