1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा बने नंबर वन, युवराज सिंह को पछाड़ा

T20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा बने नंबर वन, युवराज सिंह को पछाड़ा

 Published : Oct 27, 2022 01:55 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 03:28 pm IST

T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का मुकाबला आज नीदरलैंड के साथ जारी
  • कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी, तीन छक्के लगाए
  • युवराज सिंह को पीछे छोड़ नंबर वन बने कप्तान रोहित शर्मा, क्रिस गेल दुनिया में नंबर एक

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नए मुकाम पर पहुंच गए हैं। टी20 विश्व कप 2022 में आज भारतीय टीम का मुकाबला अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड से हो रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने आज टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम को पहला झटका जल्दी लग गया और उप कप्तान केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कमान संभाली और टीम को आगे बढ़ाने का काम किया। दोनों ने पहले झटके से उबरते हुए दूसरे विकेट के लिए 50 से भी ज्यादा रन की पार्टनरशिप की और टीम को मजबूती देने का काम किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। जो इससे पहले सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह के नाम पर था। 

Rohit Sharma
Image Source : APRohit Sharma

टी20 विश्व कप में भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम युवराज सिंह ने किया था। उनके नाम पर 33 छक्के टी20 विश्व कप में दर्ज हैं। अब रोहित शर्मा के छक्कों की संख्या 34 हो गई है। यानी वे भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। अब युवराज सिंह दूसरे नंबर पर हैं, वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम पर 24 छक्के हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं, जिनके नाम 16 छक्के हैं। हालांकि टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने लगाए हैं, उन्होंने 63 छक्के लगाए हैं। उनका रिकॉर्ड अभी बाकी खिलाड़ियों के लिए काफी दूर हैं। 

YUvraj Singh
Image Source : GETTY IMAGEQYUvraj Singh

रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर जड़े 53 रन
रोहित शर्मा ने आज के मैच में अपना अर्धशतक जरूर पूरा किया। रोहित ने इस मैच में 39 गेंद पर 53 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के लगाए। इससे भारतीय टीम को काफी मजबूती मिली। भारतीय टीम के लिए ये मौका है कि वे आज का मैच बड़े अंतर से जीते, ताकि नेट रन रेट भी अच्छा हो जाए। अभी इस विश्व कप में काफी वक्त बचा हुआ है और इसमें बहुत सारे कीर्तिमान और बनेंगे। देखना होगा कि जब ये विश्व कप खत्म होगा तो रोहित शर्मा कितने छक्कों के साथ इस साल के टूर्नामेंट को खत्म करते हैं। 

 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत बड़ा झटका, इस खिलाड़ी को कोरोना

महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI सचिव जय शाह ने किया बड़ा ऐलान

टी20 विश्व कप के सबसे बड़े खिलाड़ी बनेंगे विराट कोहली, बस करना होगा ये काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल