1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप में करो या मरो की कगार पर ये टीम, पिछले 3 सीजन में खेल चुकी है सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप में करो या मरो की कगार पर ये टीम, पिछले 3 सीजन में खेल चुकी है सेमीफाइनल

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 12, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 04:47 pm IST

T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप 2024 में एक स्टार टीम करो या मरो की कगार पर पहुंच गई है। इस टीम को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।

West Indies vs New Zealand- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप में करो या मरो की कगार पर ये टीम Image Source : AP

T20 World Cup 2024 Super-8: T20 वर्ल्ड कप 2024 का 26वां मैच सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहने वाला है। इस मैच में दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ये ग्रुप- सी का सबसे अहम मैच होगा। दोनों टीमें ब्रायन लारा स्टेडियम त्रिनिदाद में भिड़ेंगी। ये मैच 13 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 06:00 बजे से खेला जाएगा। ये मैच एक टीम के लिए करो या मरो जैसा रहेगा। 

करो या मरो की कगार पर ये टीम

न्यूजीलैंड को अगर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दरअसल, अगर इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ कीवी टीम हारी तो टी20 वर्ल्ड कप में उसका सफर तकरीबन समाप्त हो जाएगा। ग्रुप सी में अफगानिस्तान बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान से हार चुकी है और टेबल में आखिरी स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अपने दोनों मुकाबले जीती है। ऐसे में न्यूजीलैंड को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज इस मैच को जीत जीती है तो वह सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई थी। जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है। बता दें, न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे वर्ल्ड कप और तीन टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप। 

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र। 

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2024 में खत्म हुआ इन दो टीमों का सफर, लगातार मिली हार ने टूर्नामेंट से किया बाहर

सुपर 8 की जंग में दो टीमों की सीट पक्की, अब 6 स्पॉट के लिए इनके बीच लड़ाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल