1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2024: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों की कैसे होगी एंट्री!

टी20 वर्ल्ड कप 2024: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों की कैसे होगी एंट्री!

 Published : Apr 10, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 03:12 pm IST

Team India: इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन में अब एक महीने से भी कम का वक्त रह गया है। इस बीच खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024: टीम...- India TV Hindi
टी20 वर्ल्ड कप 2024: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों की कैसे होगी एंट्री! Image Source : GETTY

T20 World Cup 2024 Team India : टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया कैसी होगी, इसके लिए चर्चाएं होना शुरू हो गई हैं। भारतीय टीम में ​जो भी 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे, वे सभी ​इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं। इस बीच बीसीसीआई के सेलेक्टर्स उनके प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें मौका मिलने की संभावना है, लेकिन जो बेहतर खेल नहीं दिखा पा रहे हैं, उनके लिए जरूर मुश्किल होगी। इस बीच आज उन ​3 खिलाड़ियों की बात, जिनको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। 

शुभमन और यशस्वी जायसवाल में से कौन होगा रोहित का जोड़ीदार 

सबसे पहले बात उस खिलाड़ी की, जो इस साल होने वाले विश्व कप के लिए तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। हम बात कर रहे हैं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की। शुभमन गिल इस वक्त आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे, ये करीब करीब तय है। इसके साथ ही ये भी पक्का है कि वे ओपनिंग करेंगे। उनके जोड़ीदार के तौर पर दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल। अब रोहित के रहते हुए केवल एक ही ओपनर को जगह मिल पाएगी। ये बात और है कि कुल तीन ओपनर्स ले जाए जाएं। रोहित शर्मा के साथ एक बल्लेबाज बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे और दूसरे को बैकअप के रूप में रखा जाए। विरोधी टीम और परिस्थिति के हिसाब से उसमें बदलाव किया जा सकता है। 

मयंक यादव ने बटोरी सुर्खियां, लेकिन हो गए चोटिल 

आईपीएल में इस साल अचानक जो नाम उभरकर सामने आया, वो हैं मयंक यादव। एलएसजी के लिए आईपीएल खेल रहे मयंक यादव ने अपनी स्पीड से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। वे लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हें। लेकिन दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वे चोटिल हो गए और उन्हें अपनी टीम के लिए मैच मिस करना पड़ा। मोहम्मद शमी विश्व कप नहीं खेलेंगे, ये तय सा लग रहा है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ एक ऐसे पेसर की जरूरत है, जो विरोधी टीम में खौफ पैदा करे। लेकिन उनके नाम पर विचार तभी किया जाएगा, जब वे पूरी तरह से फिट होंगे। क्योंकि बीच टूर्नामेंट में अगर वे चोटिल हुए तो फिर दिक्कत और भी बढ़ सकती है। फिलहाल उन्होंने अपनी दावेदारी तो पेश कर ही दी है। 

युजवेंद्र चहल की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी 

युजवेंद्र चहल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब से कुछ ही दिन पहले तक टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा रहते थे। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्हें भुल दिया गया है। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के बल पर कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई सेलेक्टर्स की पहली पसंद बन गए हैं। लेकिन आईपीएल में दिल्ली के लिए खेल रहे कुलदीप भी चोटिल हो बैठे हैं। वे कब तक ठीक होंगे, कहना मुश्किल है, लेकिन सेलेक्टर्स चहल के बारे में भी जरूर सोच रहे होंगे। चहल से भले हमें बल्लेबाजी की उम्मीद ना हो, लेकिन वे गेंदबाजी से अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में किसी से भी कम नहीं हैं। ऐसे में अगर चहल की वापसी भारतीय टीम में फिर से हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली खेलेंगे टी20 विश्व कप! लेकिन इस खिलाड़ी को लेकर सस्पेंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री, टी20 विश्व कप में मिलेगा मौका!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल