1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'बहुत बड़े सम्मान की बात', T20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बनने पर बोले रोहित शर्मा

'बहुत बड़े सम्मान की बात', T20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बनने पर बोले रोहित शर्मा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 25, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 11:16 pm IST

रोहित शर्मा ने भले ही T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप Image Source : PTI

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 2026 पुरुष T20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। मुंबई में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के दौरान ICC चेयरमैन जय शाह ने यह घोषणा की। रोहित ने इस मौके पर अपने बदले हुए क्रिकेट जीवन और आने वाले वर्ल्ड कप को लेकर दिल खोल कर बात की। रोहित ने कहा कि क्रिकेट खेलते हुए ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।

ब्रांड एंबेसडर बनना सम्मान की बात

T20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके 38 साल के रोहित अभी भी ODI क्रिकेट खेल रहे हैं। एक सक्रिय खिलाड़ी का किसी ICC टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बनना बहुत कम देखने को मिलता है। रोहित ने कहा कि किसी ने बताया कि खेलते समय किसी को एंबेसडर नहीं बनाया गया है। यह उनके लिए बड़ा सम्मान है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब रोहित उम्मीद कर रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम एक बार फिर वही जादू दोहरा सके। रोहित ने कहा कि उम्मीद है टीम फिर वही करिश्मा दोहराएगी जो हमने पिछले साल किया था। ICC इवेंट जीतना आसान नहीं होता। अपने 18 साल के करियर में उन्होंने दो बड़ी ट्रॉफियां हाल ही में जीती हैं और वह एहसास बेहद खास है।

घर पर मैच देखने की आदत डाल रहे हिटमैन

दो फॉर्मेट छोड़ने के बाद जीवन में बदलाव आना स्वाभाविक था। रोहित खुलकर बोले कि अब वह घर पर बैठकर मैच देखने की आदत डाल रहे हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है। उन्होंने कहा कि हर T20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद अब टीवी पर बैठकर मैच देखना अजीब लगता है। लेकिन वह धीरे-धीरे इसकी आदत डाल रहे हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा का T20 इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। उन्होंने T20I में 32.01 के औसत से 4231 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा और रोहित अपनी नई भूमिका में इस आयोजन का चेहरा बनेंगे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें 

5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

अब चमत्कार ही दिला सकता है टीम इंडिया को जीत, भारत में अब तक सिर्फ एक बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल