Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Schedule: शुक्रवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ऑस्ट्रेलियाई टीम खेलेगी पहला मैच, ये है पूरा टाइम टेबल

T20 World Cup 2026 Schedule: शुक्रवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ऑस्ट्रेलियाई टीम खेलेगी पहला मैच, ये है पूरा टाइम टेबल

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 12, 2026 11:55 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 11:55 pm IST

T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को भी तीन मैच खेल जाएंगे। जिनका सिलसिला सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आज कौन सी टीमें मैदान पर होंगी और मैच कितने बजे से खेले जाएंगे, ये नोट कर लीजिए।

t20 world cup 2026 day 7 schedule- India TV Hindi
Image Source : AFP टी20 विश्व कप 2026 में 13 फरवरी का शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक छह दिन पूरे हो गए हैं। अब विश्व कप सातवें दिन में प्रवेश करने जा रहा है। सातवें दिन यानी शुक्रवार को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह 11 बजे से लेकर रात तक लगातार मैच होंगे। शुक्रवार यानी 13 फरवरी को कौन कौन सी टीमें मैदान में होंगी, ये जान लीजिए। साथ ही मैच की टाइमिंग भी आपको पता होनी चाहिए, ताकि कोई दिक्कत ना हो। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही मैच में मैच खेलती हुई दिखाई देगी। 

शुक्रवार को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से होगा

आईसीसी टी20 विश्व कप में शुक्रवार को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक ही मैच खेला है और उसमें शानदार जीत दर्ज की है। वहीं जिम्बाब्वे ने भी एक मैच खेलकर उसे जीतने में कामयाबी हासिल की है। यानी दोनों टीमों के पास दो दो अंक हैं। अब जिम्बाब्वे की परीक्षा होगी। ये मैच जैसा कि आपको पता ही है कि भारतीय समय अनुसारा सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। 

दिल्ली में खेला जाएगा कनाडा और यूएई के बीच मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में कनाडा और यूएई की टीमें आमने सामने होंगी। कनाडा और यूएई के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा। कनाडा और यूएई की टीमों ने अब तक एक एक मैच खेला है, लेकिन जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। अब कम से कम एक टीम तो अपना खाता खोल ही लेगी। देखना होगा कि वो टीम कौन सी होगी। वहीं दूसरी टीम को अपनी पहली जीत के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 

यूएसए बनाम नीदरलैंड्स मैच रोचक होने की उम्मीद

शुक्रवार का तीसरा और आखिरी मैच नीदरलैंड्स और यूएसए ​के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई में होगा। मैच शुरू होने का वक्त शाम सात बजे का होगा। नीदरलैंड्स की टीम अभी तक क मैच खेल चुकी है और एक में जीत भी हासिल की है। वहीं यूएसए की टीम दो मैच खेलकर भी कोई मैच नहीं जीत पाई है। अगर एक और मैच यूएसए की टीम हारी तो फिर उसकी सुपर 8 में जाने की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। यानी यूएसए के लिए ये काफी अहम मैच होगा। शाम का ये मैच भले ही छोटी टीमों के बीच है, लेकिन उम्मीद है कि रोचक टक्कर होगी।

यह भी पढ़ें

IND vs NAM Cricket Score

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement