1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Indian Team Squad Live: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026 Indian Team Squad Live: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी

 Updated : Dec 21, 2025 01:11 pm IST

Indian Team: भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस दिया गया है।

india vs south africa- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल Image Source : AP

T20 World Cup 2026 Indian Team Squad Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है और क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की तरफ से इसके शेड्यूल का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। वहीं उपकप्तानी अक्षर पटेल को मिली है।

 

Latest Cricket News

T20 World Cup 2026 Indian Team Squad Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    ईशान किशन को मिला मौका

    पिछले कुछ समय से ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में उन्होंने शतक भी लगाया था। इसी वजह से अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड में शामिल किया गया है।

  • 2:24 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम का हुआ ऐलान

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है।

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    सूर्यकुमार यादव मीटिंग में देर से आए

    भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार मीटिंग में देर से आए। इसी वजह से स्क्वाड का ऐलान होने में देरी हो रही है।

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    बीसीसीआई की मीटिंग हुई शुरू

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड चुनने के लिए बीसीसीआई की मीटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से ट्वीट किया गया है।

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टीम में बदलाव होने की संभावना कम

    भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए हीरो साबित हुए थे। ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव की कम संभावना नजर आती है।

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारतीय धरती पर होने जा रहा है। ऐसे में स्पिनर्स की अहम भूमिका होगी, क्योंकि भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार रही हैं। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे प्लेयर्स को चांस मिल सकता है। वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी मिला था।

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और इसके लिए भी स्क्वाड का ऐलान आज ही होगा।

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टीम इंडिया दो बार जीत चुकी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

    भारतीय टीम ने अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। एक बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और एक बार रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 में। अब टीम इंडिया अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी और ऐसे में उसकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    सूर्यकुमार यादव ही कर सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और उनकी कप्तानी में ही टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। इस बात की पूरी संभावना है कि उनकी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में वह ही टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शुभमन गिल ने किया है खराब प्रदर्शन

    पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ युवा यशस्वी जासवाल ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि जायसवाल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में मौका मिल पाता है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल