1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप 2028 की तैयारी होगी शुरू, 12 टीमें पक्की, बाकी 8 के लिए जंग

टी20 विश्व कप 2028 की तैयारी होगी शुरू, 12 टीमें पक्की, बाकी 8 के लिए जंग

 Published : Mar 17, 2026 03:15 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 03:15 pm IST

टी20 विश्व कप 2028 के लिए अब तक 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं, बाकी आठ टीमें कौन सी होंगी, इसके​ लिए क्वालीफायर राउंड अब शुरू होने वाले हैं। 24 मार्च को इसके लिए पहला मुकाबला है।

t20 world cup- India TV Hindi
टी20 विश्व कप Image Source : GETTY

टी20 विश्व कप 2026 खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अब अगले विश्व कप की तैयारी शुरू होने जा रही है। जो दो साल बाद आयोजित किया जाएगा। साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बीच 12 टीमों के नाम तो पक्के हो गए हैं, लेकिन बाकी आठ टीमें कौन सी होंगी, ये तय नहीं है। इन्हीं आठ टीमों में अपना नाम कन्फर्म कराने के लिए जंग शुरू होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं​ कि क्वालीफायर राउंड कब से शुरू होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा अगला टी20 विश्व कप

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 अभी दूर है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाली 12 टीमों के नाम तय हैं। अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा, इ​सलिए इन दो टीमों के नाम तो पक्के हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल के विश्व कप में दूसरे राउंड में भी नहीं पहुंच पाई थी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। हालांकि खिताबी भिड़ंत में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 के लिए इन आठ टीमों के नाम तय

दो मेजबान देशों के अलावा जिन टीमों ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में अपनी जगह बना ली थी, वे भी अगले विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे के नाम हैं। इसक अलावा आईसीसी की टी20 रैंकिंग से तीन टीमें आई हैं। इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड के नाम हैं। आईसीसी ने रैंकिंग की कट-ऑफ तारीख 9 मार्च 2026 की तय की थी, जो गुजर चुकी है। 

बाकी आठ टीमों के लिए खेले जाएंगे रीजनल क्वालीफायर राउंड

ये तो हुई कुल 20 टीमों में से 12 की बात। अब बाकी आठ टीमें कैसे आएंगी, ये भी सवाल है। चलिए तो आपको ये भी बता देते हैं। बची हुई आठ टीमों के लिए आईसीसी की ओर से क्षेत्रीय क्वालीफायर यानी रीजनल क्वालीफायर मैच कराए जाएंगे। ये मुकाबले अब शुरू होने जा रहे हैं। जो 2027 तक चलेंगे। बची आठ टीमों में से अफ्रीका क्वालीफायर से 2 टीमें आएंगी। एशिया क्वालीफायर से 2 टीमें आनी हैं। यूरोप क्वालीफायर से भी 2 टीमें को जगह दी जाएगी। अमेरिका क्वालीफायर और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर से एक एक टीम की एंट्री होगी। 

24 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं क्वालीफायर मैच

क्वालीफायर मुकाबले अब शुरू होन वाले हैं। 24 मार्च 2026 का इसका पहला मैच होगा। जिसमें तंजानिया और मालावी की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। इसी दिन ईस्वातिनी और सेंट हेलेना के अलावा घाना और सेशेल्स के बीच भी जंग होगी। इसके बाद बीच बीच में ब्रेक के बाद ये मुकाबले चलते रहेंगे। यानी अभी जल्द इसका फैसला नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें 

रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल