साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के अस्सिस्टेंट कोच रेयान टेन डॉएश और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जरूर बदलाव होगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रिंकू सिंह, तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा में किसी एक को अगले मैच से बाहर किया जा सकता है। ये तीनों ही बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।
न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि अगर हेड कोच और टीम मैनेजमेंट को लगता है कि हमें कुछ अलग करना होगा तो हम करेंगे। अब इस पर विचार हो रहा है कि अगर हमें बदलाव करना है तो वह क्या होगा और कैसे होगा। उन्होंने आगे कहा कि अब हम ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हमें यह सोचना होगा कि कुछ अलग करना है या उसी कॉम्बिनेशन से काम करना है। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर भी खुलकर बात की।
कोटक ने कहा कि बल्लेबाजी कोच होने के नाते मेरा मानना है कि उसे जरूरत से ज्यादा सलाह देने की बजाय उसके दिमाग को व्यवस्थित रहने दें। दो दिन में आप कुछ बदल नहीं सकते बल्कि जरूरत से ज्यादा सलाह देने से उसका आत्मविश्वास हिल सकता है। उसे अभी गेंद को देखकर अपनी पारी को बेहतर बनाना होगा। अब देखना ये होगा कि अभिषेक शर्मा को अगले मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
वहीं टेन डोइशे ने स्वीकार किया कि टीम में बैकअप में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की कमी है और यह भी एक चिंता का विषय है। टेन डोइशे ने कहा या तो आप उन्हीं खिलाड़ियों को चुन सकते हैं जो आपको लगता है कि पिछले डेढ़ साल में अच्छा खेल रहे है, भले ही अभी रन नहीं बना पा रहे हैं। या फिर बदलाव करके संजू सैमसन को लाते हैं जो शानदार खिलाड़ी है और टॉप ऑर्डर में दाहिने हाथ का बल्लेबाज होने से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले दो अहम मैचों से पहले सैमसन को शामिल करने के बारे में अगले कुछ दिन में बात की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद क्या होगा टीम में बदलाव? कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा हिंट
अक्षर पटेल को ड्रॉप करने पर भड़के अश्विन, बताया T20 का असली मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
संपादक की पसंद