1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की ऐतिहासक जीत, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की ऐतिहासक जीत, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 22, 2024 11:17 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 11:17 pm IST

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत अपने नाम की और सुपर-8 राउंड में अपने विजयरथ को जारी रखा।

IND vs BAN- India TV Hindi
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की ऐतिहासक जीत Image Source : GETTY

IND vs BAN T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 50 रनों से बाजी मारी। सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत टीम इंडिया के लिए काफी खास है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन 

इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हार्दिक पांड्या के तेजतर्रार अर्धशतक और उनकी अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 50 रन बनाए। विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 ने रन की पारी खेली। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब ने 32 जबकि रिशाद हुसैन ने 43 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। 

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप 

197 रनों के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी। इस दौरान नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं, रिशाद होसैन ने 24 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह-जसप्रीत बुमराह भी 2-2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। हार्दिक पांड्या को भी एक सफलता मिली। 

टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 49 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 33 मैचों में जीत मिली है और 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें, टीम इंडिया श्रीलंकाई टीम के बराबर पहुंच गई है। श्रीलंका ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 33 मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया की नजर अब इस रिकॉर्ड तो तोड़ने पर रहने वाली है। 

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा 

ICC वर्ल्ड कप के बादशाह बने विराट कोहली, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल