1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया, रोहित शर्मा बने भारत के पहले ऐसे कप्तान

टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया, रोहित शर्मा बने भारत के पहले ऐसे कप्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2022 09:05 am IST,  Updated : Feb 25, 2022 09:08 am IST

रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बने हैं, तब से भारतीय टीम ने एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया लगातार विजय के र​थ पर सवार है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीत लिया है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। यही कारण रहा कि मैच के दौरान कभी भी श्रीलंका की टीम मैच में नजर नहीं आई। ये एक तरफा मैच साबित हुआ, जिसे भारत ने आसानी से अपने कब्जे में कर लिया। रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बने हैं, तब से भारतीय टीम ने एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया लगातार विजय के र​थ पर सवार है। इस बीच भारतीय टीम ने लगातार दस मैच जीतने का कारनामा कर दिखाया है। जो अभी तक कभी नहीं हुआ ​था।

टी20 के पहले दो मैचों में मिली थी हार 

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2021 में शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी। टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों दस विकेट से करारी हार मिली थी, इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी टीम इंडिया को हरा दिया था, इसके बाद से ही टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं भी खत्म हो गई थी। हालांकि भारत ने इसके बाद अपने बचे हुए तीनों लीग मैच जीते, लेकिन ये सेमीफाइनल में जाने के लिए नाकाफी था। दो मैच हारने के बाद भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया पर शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन भारत का अभियान यहीं पर खत्म हो गया था। नामीबिया के साथ खेला गया ​मैच विराट कोहली का बतौर टी20 कप्तान आखिरी मैच भी था।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया
इन तीन मैचों में जीत के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह से हराया। इसके बाद वेस्टइंडीज को भी तीन मैचों की सीरीज में सभी मैचों में हराया। और अब श्रीलंका पर पहले ही मैच में जीत दर्ज की है। अब टीम इंडिया लगातार दस मैच जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान ये काम नहीं कर सका है। रोहित शर्मा साल 2019 से लेकर अब तक दस मैच जीतने वाले भारत के एकमात्र कप्तान हैं। इससे पहले विराट कोहली ने साल 2020 में आठ मैच लगातर जीते थे, वहीं रोहित शर्मा इससे पहले साल 2018 में लगातार सात मैच जीतने वाले कप्तान थे। वहीं एमएस धोनी ने साल 2012 से लेकर 2014 तक सात मैच लगातार जीते थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल