1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया का PM मोदी से मुलाकात का पूरा और सबसे बड़ा Video आया सामने, सभी प्लेयर्स ने दिल खोलकर की बात

टीम इंडिया का PM मोदी से मुलाकात का पूरा और सबसे बड़ा Video आया सामने, सभी प्लेयर्स ने दिल खोलकर की बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 05, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 04:39 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत पहुंचने का बाद सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात का पूरा वीडियो अब सामने आ गया है। जहां नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया गया। इस टूर्नामेंट को टीम इंडिया ने अपने नाम किया और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 सालों के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत की जीत के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हो गया। रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया 4 जुलाई को भारत पहुंची। जहां दिल्ली के हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद टीम इंडिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से हुई टीम इंडिया के मुलाकात का वीडियो अब सामने आ गया है।

सभी खिलाड़ियों से PM ने की बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान सभी से बात की और उनके अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने सबसे पहले राहुल द्रविड़ और फिर रोहित शर्मा से बात की। इसके बाद उन्होंने एक-एक खिलाड़ी से बात करते हुए उनके बारे में जाना। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दौरान काफी खुश नजर आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के साथ भारतीय टीम के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई सचिव जय शाह और बीसीसीआई प्रेसिडेंट रॉजर बिन्नी भी नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी ली है।

वर्ल्ड कप में दमदार रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन काफी कमाल का रहा। इस दौरान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के दौरान एक रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बिना कोई मुकाबला हारे खिताब अपने नाम किया। भारत ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया।

यह भी पढ़ें

IND vs ZIM: टीम इंडिया में इतने खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका, शुभमन​ गिल किसकी खोलेंगे किस्मत 

IND vs ZIM सीरीज से पहले ही लिया गया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को मिली बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल