1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इतनी चेंज हुई टीम इंडिया, कप्तान से लेकर उपकप्तान तक सब बदले

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इतनी चेंज हुई टीम इंडिया, कप्तान से लेकर उपकप्तान तक सब बदले

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 20, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 01:20 pm IST

पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप के बाद से भारत की टी-20 टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

बीसीसीआई ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे। इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पिछला बड़ा इवेंट साल 2024 में वर्ल्ड कप खेला था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में अगर हम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड की तुलना आगामी एशिया कप के स्क्वॉड से करें तो वहां कई बदलाव देखने को मिले हैं।

कप्तान और उपकप्तान दोनों बदले

सबसे पहले बात करेंगे कप्तान और उपकप्तान की। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे, जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान थे। वहीं 2025 एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड देखें तो वहां सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं और शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि शुभमन गिल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में थे।

तीन खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास

टी-20 वर्ल्ड कप और मौजूदा एशिया कप स्क्वॉड की तुलना की जाए, तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा टी-20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को भी जगह नहीं मिली है। पंत चोट के कारण टीम से बाहर हैं। जबकि सिराज और चहल के बाहर होने का कारण नहीं बताया गया है, वहीं जायसवाल स्टैंबाय प्लेयर्स की लिस्ट में हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड से सिर्फ 8 खिलाड़ी बना पाए जगह

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड से सिर्फ 8 खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। इनके अलावा 7 नए चेहरे को टीम में शामिल किया गया है।

7 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

नए प्लेयर्स की बात करें तो वहां अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ऐसे खिलाड़ी है, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें एशिया कप स्क्वॉड में रखा गया है।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें

16 चौके-छक्के, पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में कर दिया कमाल, बुची बाबू टूर्नामेंट में खेली शानदार पारी

भारतीय क्रिकेट में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, अब किसका होगा एकछत्र राज!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल