1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की जीत से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बुरी तरह फंसा पेंच

Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की जीत से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बुरी तरह फंसा पेंच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 31, 2023 07:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 07:03 pm IST

Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को टेंशन में डाल दिया है। दोनों टीमों के बीच 02 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY/TWITTER

एशिया कप का पहला मुकाबला नेपाल और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 238 रनों से जीत लिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में नजर आए। नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में मिली जीत के बाद उनकी टीम अच्छी लय में है और उनका अगला मैच भारत से खेला जाएगा। टीम इंडिया और पाकिस्तान श्रीलंका के कैंडी में आपस में भिड़ेंगे। इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों में टीम इंडिया के टेंशन को बढ़ा दिया होगा।

इस कारण टेंशन में टीम इंडिया!

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टीम इंडिया के टेंशन को बढ़ा दिया होगा। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में शतक लगाया था। टीम इंडिया इस बात से टेंशन में होगी। पाकिस्तान का मीडिल ऑर्डर इस वक्त काफी मजबूत नजर आ रहा है, वहीं टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर में अभी भी काफी उलझन नजर आ रही है।

भारत के फंस रहा मीडिल ऑर्डर का मामला

एशिया कप में टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर को लेकर अभी भी कई सवाल हैं जिसके जवाब सामने नहीं आ सके हैं। भारत को एशिया कप के बाद वनडे वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेना है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में तो वापसी हो गई है, लेकिन केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में मीडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर सारी जिम्मेदारी होंगी। वहीं इन खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में इन बल्लेबाजों का प्रदर्शन करना टीम इंडिया और उनके लिए काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर : पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगा मौका!

अब इस चैनल पर देख सकेंगे भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल