1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024: सुपर-8 की सभी टीमें हो गईं तय, भारत का इन 3 टीमों से होगा मैच; जानिए पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 की सभी टीमें हो गईं तय, भारत का इन 3 टीमों से होगा मैच; जानिए पूरा शेड्यूल

 Published : Jun 17, 2024 09:39 am IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:39 am IST

Super 8 Round: T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम का सामना तीन टीमों से होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : GETTY

Indian Team Schedule For Super-8: क्रिकेट के महाकुंभ T20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड के लिए सभी 8 टीमें तय हो गईं हैं। 1 जून से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमें सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। वहीं अमेरिका और अफगानिस्तान की टीमें अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में सफल रही। इन टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सुपर-8 में जगह पक्की की। 

सुपर-8 में हर टीम खेलेगी 3-3 मैच

सुपर-8 के लिए अभी तक भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। सुपर-8 में टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 राउंड में हर टीम तीन-तीन मुकाबले खेलेगी। सुपर-8 में हर ग्रुप के टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

ग्रुप-1: भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-2: अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका

भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा

भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में है। यहां टीम इंडिया बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से, 22 जून को बांग्लादेश से और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को बिल्कुल भी हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को हराया था। 

सुपर-8 में भारतीय टीम का शेड्यूल: 

अफगानिस्तान बनाम भारत- 20 जून, बारबाडोस

भारत बनाम बांग्लादेश- 22 जून, एंटीगा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 24 जून, सेंट लूसिया 

ग्रुप-स्टेज में भारत ने जीते 3 मैच

रोहित शर्मा की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद पड़ोसी पाकिस्तान को 6 रनों से धूल चटाई थी। फिर अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीता था। वहीं कनाडा के खिलाफ टीम का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सुपर-8 राउंड का पूरा शेड्यूल: 

19 जून: अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका, एंटीगा

19 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया

20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस

20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ

21 जून: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंट लूसिया

21 जून: यूएसए बनाम वेस्ट इंडीज, बारबाडोस

22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, एंटीगा

22 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट विंसेंट

23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस

23 जून: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एंटीगुआ

24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया

24 जून: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट

यह भी पढ़ें

नेपाल को हराकर बांग्लादेश ने सुपर-8 में मारी एंट्री, अब भारत से इस तारीख को होगा मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप में भारत के रिकॉर्ड के करीब पहुंची पाकिस्तानी टीम, तोड़ने के लिए अगले एडिशन का करना होगा इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल