1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले उठ गया दिल्ली की पिच से पर्दा, जानिए किसको मिलेगा फायदा

IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले उठ गया दिल्ली की पिच से पर्दा, जानिए किसको मिलेगा फायदा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 08, 2025 11:08 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 11:08 am IST

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से दूसरे टेस्ट का आगाज होगा।

IND vs WI- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

IND vs WI, 2nd Test Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार की पिच पहली टेस्ट की तुलना में बिल्कुल अलग नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की पिच पर घास के बीच सूखी सतह के पैच दिखेंगे, जबकि अहमदाबाद की पिच पर समान रूप से घास की परत बिछाई गई थी। दिल्ली की पिच काली मिट्टी के बेस पर तैयार की गई है, जो शुरूआती दिनों में बल्लेबाजों को मदद दे सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और सतह सूखती जाएगी, वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम होती जाएगी।

अहमदाबाद टेस्ट 3 दिन में खत्म

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन टीम भारत के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। अहमदाबाद की लाल मिट्टी वाली पिच पर लगभग 4 मिलीमीटर घास मौजूद थी, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत से ही स्विंग और बाउंस मिला। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने मिलकर मेहमान टीम की बल्लेबाजी लय पूरी तरह बिगाड़ दी। वेस्टइंडीज की पहली पारी 44.1 ओवर में सिमट गई, जबकि दूसरी पारी 45.1 ओवर में ढह गई, और टीम को एक पारी और 140 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को लेकर जानकारी मिली है कि यह बल्लेबाजी के अनुकूल होगी। यहां की तेज आउटफील्ड और छोटे बॉउंड्रीज बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद करेंगी। हालांकि मैच के चौथे और पांचवें दिन तक आते-आते स्पिनरों को टर्न मिलना शुरू हो सकता है। इस मैदान पर आखिरी टेस्ट 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की थी लेकिन धीमी टर्निंग ट्रैक पर भारत ने तीन दिनों में ही 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव। 

वेस्टइंडीज टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

यह भी पढ़ें

वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025: कितनी बार फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया, ग्रुप स्टेज से कब-कब हुई बाहर

आईसीसी ने भी माना अभिषेक शर्मा का लोहा, इस बड़े अवार्ड के लिए कुलदीप यादव से मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल