1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अल्जारी जोसेफ के सामने चारो खाने चित हुए स्टीव स्मिथ, रफ्तार भरी गेंदबाजी से उड़ा दिए स्टंप्स, देखें वीडियो

अल्जारी जोसेफ के सामने चारो खाने चित हुए स्टीव स्मिथ, रफ्तार भरी गेंदबाजी से उड़ा दिए स्टंप्स, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 14, 2025 04:25 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 04:28 pm IST

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में स्टीव स्मिथ अल्जारी जोसेफ की रफ्तार भरी गेंदबाजी के सामने बोल्ड हो गए।

Steve Smith Bold- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ हुए बोल्ड Image Source : X/SCREENGRAB/WI CRICKET

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला जैमेका में खेला जा रहा है। इस मैच में दो दिनों का खेल खेला जा चुका है और यह मैच फिलहाल बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला दोनों पारियों में नहीं चला। पहली पारी में उन्होंने जरूर 48 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की रफ्तार भरी गेंदबाजी के सामने बोल्ड हो गए।

दूसरी पारी में 5 रन बनाकर बोल्ड हुए स्मिथ

दूसरी पारी में जिस तरह से स्मिथ बोल्ड हुए वह ऑस्ट्रेलियाई फैंस को रास नहीं आ रहा है। अपने करियर में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके स्टीव स्मिथ जमैका टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 13 गेंदों का सामना कर पाए। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के नौंवें ओवर में आउट हुए।

स्टीव स्मिथ को समझ नहीं अल्जारी जोसेफ की गेंद

स्टीव स्मिथ जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए उसी वक्त से वह बैटिंग में दिक्कतों का सामना कर रहे थे और अल्जारी जोसेफ भी उन्हें एक के बाद एक लगातार बेहतरीन गेंद डाल रहे थे। उन्होंने नौंवें ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर स्मिथ को कोई रन लेने का मौका नहीं दिया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने स्टीव स्मिथ को अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से चौंकाते हुए बोल्ड कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में अल्जारी जोसेफ ने अब तक 8 ओवर गेंदबाजी की है जहां वह सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। जोसेफ ने स्टीव स्मिथ के अलावा ब्यू वेबस्टर और एलेक्स कैरी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इनिंग में 29 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पारी में 225 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली इनिंग में 143 रन बनाने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल मेजबान टीम पर 181 रनों की बढ़त है। अब देखना ये होगा कि तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां से कितना स्कोर बना पाती है।

यह भी पढ़ें

T20I Tri Series 2025: इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत, भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

WTC फाइनल के हीरो को मिला पुरस्कार, सभी को प​छाड़कर जीता ICC अवार्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल