1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, धीमी पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली को छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, धीमी पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली को छोड़ा पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 15, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 04:17 pm IST

तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में हासिल की।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में हासिल की है। उन्होंने इस मैच में 34 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि अंत में टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में विराट और शुभमन को पीछे छोड़ दिया है।

टी-20 क्रिकेट में किस भारतीय प्लेयर ने बनाए हैं सबसे तेज 4000 रन?

टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे तेज 4000 रन बनाने की बात करें तो ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के रुतुराज गायकवड़ के नाम है। उन्होंने 116 पारियों में ये कारनामा किया था। इसके बाद इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम है। राहुल ने 117 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया था। तीसरे नंबर पर अब तिलक वर्मा का नाम है। उन्होंने 125 पारियों में 4000 टी-20 रन पूरे किए थे। वहीं शुभमन ने ये कारनामा 129 और विराट कोहली ने 138 पारियों में किया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में तिलक वर्मा के आंकड़े 

तिलक वर्मा की बात करें तो वह अब तक भारत के लिए 5 वनडे और 39 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 68 रन और T20I में 1110 रन बनाए हैं। वह टेस्ट में अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उनके ओवरऑल आंकड़े की बात करें तो वह अब तक 133 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 125 पारियों में 43.21 के औसत से 4019 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में वह 23 अर्धशतक और 4 शतक लगा चुके हैं।

साउथ अफ्रीका सीरीज में कैसा रहा है तिलक वर्मा का प्रदर्शन?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में तिलक वर्मा ने अब तक तीन मैचों में 114 रन बनाए हैं। पहले और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 26-26 रन बनाए। वहीं दूसरे टी-20 में उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। वहां उन्होंने 62 रन बनाए थे। लेकिन उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले को 51 रन से जीता। हालांकि, टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें

'मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बस रन नहीं बन रहे'- खराब फॉर्म पर टीम इंडिया के कप्तान ने दिया ऐसा बयान

शाहीन अफरीदी की इंटरनेशनल बेइज्जती, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच ओवर में अचानक गेंदबाजी से रोका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल