1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जमकर हुआ बवाल, तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में की अंपायर के साथ बहस

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जमकर हुआ बवाल, तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में की अंपायर के साथ बहस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 15, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 08:29 pm IST

Tilak Varma: ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ए को सुपर ओवर में जीत मिली। मुकाबले के सुपर ओवर के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला।

Tilak Varma Arguement With Umpire- India TV Hindi
तिलक वर्मा ने अंपायर के साथ की बहस Image Source : X/SCREENGRAB

Tilak Varma: ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पहले टाई पर खत्म हुआ। इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में टीम इंडिया के प्लेयर्स को पहले फील्डिंग करने का मौका मिला। सुपर ओवर के दौरान भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा मैदान पर अंपायर के साथ बहस करते हुए नजर आए। बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को जीत मिली।

तिलक वर्मा ने अंपायर के साथ की बहस

ये पूरा मामला सुपर ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की आखिरी गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दिया। तिलक वर्मा अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं दिखे और इसके बाद वो काफी देर तक बाउंड्री लाइन पर अंपायर के साथ बहस करते हुए नजर आए। अंपायर के साथ तिलक गुस्से में बातचीत करते हुए नजर आए। इस बीच इंडिया ए के बाकी के प्लेयर्स ने आकर तिलक को वहां से साइड किया और मामला को शांत करवाया। 

तिलक वर्मा का बचकाना फैसला

दरअसल ये मुकाबला जब टाई पर खत्म हुआ तब अंपायर खराब रौशनी को देखते हुए सुपर ओवर करवाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने पहले सुपर ओवर करवाने के लिए मना कर दिया था। उनके इस फैसले से टीम इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा खुश नजर नहीं आए, इसके बाद उन्होंने उस वक्त भी अंपायर से काफी देर तक सुपर ओवर करवाने के लिए बहस किया था। मैच खत्म होने के काफी देर बाद फिर अंपायर ने सुपर ओवर करवाने का फैसला किया और वहां टीम इंडिया को हार मिली। अगर तिलक वर्मा अंपायर से सुपर ओवर करवाने की जिद्द नहीं करते तो उस स्थिति में मैच टाई होता और टीम इंडिया को एक अंक मिलता। लेकिन इस हार के साथ टीम इंडिया को दो अंक गंवाने पड़े।

सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए 16 रन 

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ए की टीम भी 50 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बना पाई और मैच टाई पर खत्म हुआ। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में 16 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 17 रन का टारगेट रखा। इंडिया ए की टीम यहां 6 गेंद में सिर्फ 9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर, टी20 सीरीज में निखिल चौधरी को मिल सकता है डेब्यू करने का चांस

तिलक वर्मा को ये क्या हुआ? कप्तान बनने के बाद स्ट्राइक रेट में आई भयंकर गिरावट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल