1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा को ये क्या हुआ? कप्तान बनने के बाद स्ट्राइक रेट में आई भयंकर गिरावट

तिलक वर्मा को ये क्या हुआ? कप्तान बनने के बाद स्ट्राइक रेट में आई भयंकर गिरावट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 15, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 04:35 pm IST

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए की टीम इस वक्त श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में अभी तक तिलक ने दो अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वहां उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

इंडिया ए की टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। यहां तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में तिलक वर्मा के स्ट्राइक रेट में भयानक गिरावट देखने को मिली है। दरअसल इस वनडे सीरीज में अभी तक तिलक वर्मा को 3 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, लेकिन वहां उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की है। खासकर पहले और तीसरे मैच में उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है।

ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा ने की है स्लो बैटिंग

ट्राई सीरीज में टीम इंडिया का पहला मैच श्रीलंका ए की टीम से हुआ था। इस मैच में कप्तान तिलक ने 97 बॉल पर 60 रन की धीमी पारी खेली थी। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 61.86 का रहा था, वो इस पारी में सिर्फ दो चौका और एक छक्का लगा पाए थे। दूसरा मैच इंडिया ए का अफगानिस्तान की टीम से हुआ था और यहां भी तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया लेकिन उनका स्ट्राइक रेट लगभग 90 का रहा, इस मैच में उन्होंने 73 बॉल पर 5 चौके की मदद से 66 रन बनाए थे। वहीं तीसरे मुकाबले में उन्होंने 32 बॉल पर 23 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 71.88 का रहा था। अब आखिरी लीग मैच में तिलक के स्ट्राइक रेट में सुधार होता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए तिलक वर्मा को बनाया गया है उपकप्तान

तिलक वर्मा इस ट्राई सीरीज के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे। इन दोनों सीरीज के लिए तिलक को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। सूर्यकुमार यादव के बाद अब श्रेयस को अब टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा था तिलक वर्मा का प्रदर्शन?

ट्राई सीरीज से पहले तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस सीजन आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 29.91 के औसत से 359 रन बनाए और वहां उनका स्ट्राइक रेट 145.93 का रहा था। इस आईपीएल सीजन में तिलक एक शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। लेकिन मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा था। उनकी टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो सकी और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को अब समझ आई एक एक रन की कीमत, कहीं BCCI ने जल्दबाजी तो नहीं कर दी

ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर, टी20 सीरीज में निखिल चौधरी को मिल सकता है डेब्यू करने का चांस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल