1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ दिया जॉनी बेयरस्टो का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ दिया जॉनी बेयरस्टो का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 22, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 03:10 pm IST

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच ट्रैविस हेड ने शानदार शतक लगाया है। इस मैच की चौथी पारी में रन चेज के दौरान उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रैविस हेड Image Source : AP

Travis Head Record: एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडिय में खेला गया। इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के नाम था। उनकी इसी शतकीय पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 205 रन के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

ट्रैविस हेड ने तोड़ा जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इससे पहले सबसे तेज शतक इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने लगाया था। बेयरस्टो ने ये कारनामा 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम में किया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में ट्रैविस हेड ने सिर्फ 69 गेंदों में शतक लगाकर बेयरस्टो का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ का नाम है। दोनों ही खिलाड़ियों ने 80 गेंदों में शतक लगाया था। ब्रूक ने ये कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ किया था वहीं जैमी स्मिथ ने ये कारनामा भारत के खिलाफ किया था।

बतौर ओपनर ट्रैविस हेड ने की कमाल की बल्लेबाजी

इस टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहली पारी में बेहद निराशाजनक रहा था। पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का टारगेट रखने में कामयाब रही। इस रन चेज के दौरान ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और मैच को एकतरफा बना दिया। आपको बता दें कि ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने के लिए आए थे और बतौर ओपनर उन्होंने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच में हेड 83 गेंदों में 123 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए थे 172 रन

पर्थ टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 132 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली।

ये भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WTC के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

ट्रैविस हेड ने Ashes में बल्ले से किया बड़ा कमाल, सिर्फ 69 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल