ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 सीरीज की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से देखने को मिली है, जिसमें पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन ट्रैविस हेड के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। हेड एशेज के इतिहास में अब सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। हेड ने इस मुकाबले की चौथी पारी में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है तो उसमें उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों में शतक जड़ दिया। ट्रैविस हेड अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
हेड के आगे बेबस नजर आए इंग्लैंड के गेंदबाज
पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन के खेल में कुल 19 विकेट गिरे जिसमें ये सिलसिला दूसरे दिन के खेल में भी चायकाल तक जारी देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां अपनी पहली पारी में 132 रन बनाकर सिमट गई तो वहीं इसके बाद इंग्लैंड भी अपनी दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनकी दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए ट्रैविस हेड को भेजा गया जिसमें वह पहली बार इस फॉर्मेट में अपने देश में ओपनिंग करने उतरे और इस मौके को उन्होंने पूरी तरह से भुनाया, जिसमें हेड ने अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। ट्रैविस हेड ने सिर्फ 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अब वह एशेज के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने गिलबर्ट जैसोप के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में 76 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम है जिन्होंने साल 2006-07 में पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले गए मैच में सिर्फ 57 गेंदों में शतक जड़ दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में लगाया तीसरा संयुक्त सबसे तेज शतक
ट्रैविस हेड का ये शतक उनके लिए काफी खास भी बन गया है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे कम गेंदों में शतक पूरा करने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी करने में कामयाब रहे। हेड ने सिर्फ 69 गेंदों में अपने शतक को पूरा किया। वहीं अपनी इस पारी के दौरान हेड टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब रहे। हेड का ये टेस्ट क्रिकेट में 10वां टेस्ट शतक है।
ये भी पढ़ें
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा देखने को मिला ऐसा नजारा, मैच की पहली तीन पारियों में हुआ गजब का संयोग