1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेंट बोल्ट ने कर दिया ये करिश्मा, कोहली को पहली गेंद पर आउट करते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ट्रेंट बोल्ट ने कर दिया ये करिश्मा, कोहली को पहली गेंद पर आउट करते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 23, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 04:22 pm IST

Trent Boult Bowling: आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ट्रेंट बोल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया है और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Trent Boult - India TV Hindi
Virat Kohli And Trent Boult Image Source : IPLT20.COM

Trent Boult: IPL 2023 में इस समय आरसीबी और राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। बेहतरीन गेंदबाजी से उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

ट्रेंट बोल्ट ने किया कमाल 

ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी के खिलाफ पहली ही गेंद पर विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने शाहबाज अहमद को भी आउट किया। कोहली का विकेट झटकते ही उनके आईपीएल में 100 विकेट पूरे हो गए हैं। बोल्ट पारी की शुरुआत में ही खतरनाक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने के मामले में 8वें गेंदबाज बने हैं। 

आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज: 

कैगिसो रबाडा-64 मैच 

लासिथ मलिंगा-70 मैच 
भुवनेश्वर कुमार-81 मैच
राशिद खान-83 मैच
अमित मिश्रा-83 मैच
आशीष नेहरा-83 मैच
युजवेंद्र चहल-84 मैच
ट्रेंट बोल्ट-84 मैच 

बेहतरीन गेंदबाजी में माहिर 

ट्रेंट बोल्ट साल 2015 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की तरफ  से खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 84 मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं। 18 रन देकर 4 विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 

पहले ओवर में करते हैं करिश्मा 

ट्रेंट बोल्ट पहले ओवर में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक पहले ओवर में 21 विकेट अपने नाम किए हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 22 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज: 

भुवनेश्वर कुमार-22 विकेट
ट्रेंट बोल्ट- 21 विकेट 
प्रवीण कुमार-15 विकेट
संदीप शर्मा-13 विकेट
जहीर खान-12 विकेट
लासिथ मलिंगा-11 विकेट
डेल स्टेन-11 विकेट
दीपक चाहर-10 विकेट 
उमेश यादव-10 विकेट 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल