1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुखों के बाद उमेश यादव के घर आई खुशियों की बहार, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

दुखों के बाद उमेश यादव के घर आई खुशियों की बहार, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 08, 2023 07:17 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 07:22 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 23 फरवरी को अपने पिता को खो दिया था। लेकिन अब उनके घर खुशियों की बहार आई है।

Umesh Yadav- India TV Hindi
उमेश यादव Image Source : GETTY

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या के घर बेटी हुई है। वह दूसरी बार पिता बने हैं। बुधवार को उनकी पत्नी तान्या ने एक बेटी को जन्म दिया। उमेश यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उमेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा कि ब्लेस्ड विथ बेबी गर्ल। 

13 दिन पहले हुआ था हादसा

उमेश को साल 2021 में बेटी हुई थी। जिसका नाम उन्होंने हुनर रखा है। उस वक्त भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। उमेश यादव पर 13 दिन पहले ही दुखों का पहाड़ गिरा था। उन्होंने अपने पिता को 23 फरवरी को खो दिया था। लेकिन अब होली वाले दिन उनके घर एक नन्ही परी आई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश का प्रदर्शन

उमेश ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेले थे। उस मैच में टीम इंडिया को हार का समना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रिवर्स स्विंग का शानदार स्पैल फेंका था। उनकी इस स्पेल ने सभी को हैरान कर दिया था। उमेश और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर गेंदबाजी की जिससे मेहमान टीम ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। 

भारत 9 मार्च को चौथे टेस्ट में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है। WTC के फाइनल में जाने के लिए भारत को यह मैच अपने नाम करना होगा। अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट मैच के दौरान दोनों देशों के प्रमुखों, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस मौजूद होंगे। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच रोमांच से भारा रहेगा। इस मैच को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय टीम इस मैच में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल