1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UP vs MI Dream 11: इन प्लेयर्स को अपनी टीम में दें जगह, कप्तान और उपकप्तान इन प्लेयर्स को चुनें

UP vs MI Dream 11: इन प्लेयर्स को अपनी टीम में दें जगह, कप्तान और उपकप्तान इन प्लेयर्स को चुनें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 06, 2025 11:46 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 11:46 am IST

UP vs MI: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 16वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में अभी मुंबई तीसरे और यूपी 5वें नंबर पर है।

UP vs MI WPL 2025 Dream 11 Team- India TV Hindi
यूपी बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम। Image Source : PTI

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले ही प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं बाकी बचे 2 स्थानों के लिए चार टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। टूर्नामेंट का 16वां मैच यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्वाइंट्स टेबल में स्थिति देखी जाए तो मुंबई की टीम जहां 5 मैच खेले हैं तो उसमें से उन्हें तीन में जीत मिली है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और वह अभी 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

यूपी वॉरियर्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और उसमें से उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है और वह प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर हैं। हम आपको यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप कौन से खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं।

यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

WPL 2025 में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की बीच होने वाले मुकाबले की ड्रीम 11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर यास्तिका भाटिया को चुन सकते हैं। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में आप हरमनप्रीत कौर और किरन नवगिरे को अपनी इस टीम में जगह दे सकते हैं। लखनऊ की पिच को ध्यान में रखते हुए आप ऑलराउंडर प्लेयर्स अधिक अपनी ड्रीम 11 टीम में शामिल करें। इसमें ग्रेस हैरिस, हेली मैथ्यूज, नताली सिवर ब्रंट, दीप्ति शर्मा, अमेलिया केर, शिनेले हेनरी और अमनजोत कौर को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख गेंदबाज के तौर पर आप सोफी एक्लेस्टोन को जगह दे सकते हैं। आप अपनी इस ड्रीम 11 टीम में कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर को चुन सकते हैं तो वहीं उपकप्तान दीप्ति शर्मा को बना सकते हैं।

यहां पर देखिए यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच ड्रीम 11 टीम

यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), किरन नवगिरे, ग्रेस हैरिस, हेली मैथ्यूज, नताली सिवर ब्रंट, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), अमेलिया केर, शिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, अमनजोत कौर।

ये भी पढ़ें

 

न्यूजीलैंड से भारत ने हारे 2 ICC फाइनल, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले मोहम्मद शमी की ICC से बड़ी मांग, इस वजह से नहीं हैं खुश!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल