1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के बाद तीन और प्लेयर्स ने लगाया अर्धशतक, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के बाद तीन और प्लेयर्स ने लगाया अर्धशतक, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 11, 2026 06:33 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 06:34 am IST

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने अपने पहले वार्म अप मैच में स्कॉटलैंड को करारी मात दी।

Vaibhav Suryvanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : X@BCCI

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली है। इस अहम टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम इन दिनों वार्म अप मैच खेल रही है, जहां पहले मैच में उनका सामना स्कॉटलैंड से हुआ। इस मैच को टीम इंडिया ने DLS नियम के तहत 121 रनों से अपने नाम किया। मुकाबले में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली, उनके अलावा तीन और बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा तीन और खिलाड़ी ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 19 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में 50 गेंदों में 96 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके के अलावा 7 छक्के लगाए थे। वैभव के अलावा आरोन जॉर्ज ने भी 58 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी। वहीं विहान मल्होत्रा ने भी 81 गेंदों में 77 रनों का योगदान दिया। अभिज्ञान कुंडु ने 48 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडु ने फिफ्टी लगाकर इस मैच में अहम भूमिका निभाई। इस तरह भारत ने विशाल स्कोर बनाया। वहीं, गेंदबाजी में स्कॉटलैंड की ओर से ओली जोन्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

112 रन ही बना सकी स्कॉटलैंड की टीम

स्कॉटलैंड की पारी के शुरू होने से पहले बारिश होने लगी, जिस वजह से काफी देर तक मैच को रोकना पड़ा। बारिश की वजह से बाद में इस मैच को 24 ओवर का कर दिया गया। स्कॉटलैंड को DLS नियम के तहत 234 रनों का लक्ष्य मिला था। रन चेज में स्कॉटलैंड की तरफ से थियो रॉबिन्सन ने 39 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जबकि ओली पिलिंगर ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए थे। इसके अलावा मैक्स चैपलिन 22 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। स्कॉटलैंड 23.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने DLS नियम के तहत 121 रनों से जीत दर्ज की। गेंदबाजी में भारत की ओर से खिलन पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। अब 12 जनवरी को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड अंडर 19 टीम से होगा।

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, NZ सीरीज से पहले कही अपने दिल की बात

वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बैटिंग से मचाया तहलका, 50 गेंदों में ठोके इतने रन; बॉलर्स पस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल