1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, आईपीएल चैंपियन कप्तान की भी चमक सकती है किस्मत, टीम इंडिया में जल्द मौका संभव

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, आईपीएल चैंपियन कप्तान की भी चमक सकती है किस्मत, टीम इंडिया में जल्द मौका संभव

 Published : Jun 04, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 02:39 pm IST

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की जगह रजत पाटीदार के लिए भी मौका दिया जा सकता है। जल्द ही इस पर आखिरी फैसला हो सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

वैभव सूर्यवंशी के लिए जल्द ही टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं। वे भारत की ए टीम में तो शामिल हो गए हैं। इसी महीने वे श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के खिलाफ व वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। अब नेशनल स्क्वाड की बारी है। इस बीच खबर ये भी है कि आईपीएल 2026 में आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को भी बुलावा आ सकता है। हालांकि अभी केवल संभावनाएं ही जताई जा रही हैं। बीसीसीआई इस सारी बातों पर गौर कर रहा है। 

आने वाले वक्त में टीम इंडिया में दिख सकते हैं कई बड़े बदलाव

टीम इंडिया इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। खास तौर पर टी20 में तो हाल फिलहाल यही होते हुए नजर आ रहा है। अभी मार्च में ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खत्म हुआ है और अगला आईसीसी टूर्नामेंट करीब दो साल दूर है। इससे पहले ही टीम को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी की जा रही है। सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाए जाने पर तो विचार हो ही रहा है, साथ ही ये वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार के भी दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि अभी मामला ​केवल इतना है कि क्या इस वक्त केवल 15 साल के वैभव को भारत की टीम से डेब्यू का मौका दिया जाए कि अभी रुका जाए, इस पर चर्चा हो रही है। 

रजत पाटीदार को दी जा सकती है सूर्यकुमा यादव की जगह

बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। उम्मीद है कि जब टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी तो उसमें कई सारे ​बड़े और अहम बदलाव नजर आ सकते हैं। वैभव के अलावा रजत पाटीदार के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। जिनकी कप्तानी में आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्म कर टीम को आईपीएल का खिताब दिलाने का काम किया है। खबर है कि रजत पाटीदार को सूर्यकुमार यादव की जगह दी जा सकती है। रजत पाटीदार इससे पहले ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उस मैच में उनकी बैटिंग नहीं आई थी। 

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में किया है शानदार प्रदर्शन

रजत पाटीदार ने ये भी साबित किया कि वे ना केवल बेहतरीन लीडर हैं, ​बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त योगदान दिया। पाटीदार ने इस साल के आईपीएल में 501 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा। आईपीएल के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी कर उन्होंने शानदार छक्के लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? क्या IPL का वर्कलोड पड़ा भारी

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल