1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. छोटी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 12 साल पुराना कीर्तिमान, बाबर आजम भी हुए पीछे

छोटी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 12 साल पुराना कीर्तिमान, बाबर आजम भी हुए पीछे

 Published : Jul 06, 2025 06:22 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 06:22 am IST

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चौथे मुकाबले में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया और 143 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ही टीम मैच जीतने में सफल रही।

babar azam and vaibhav suryavnashi- India TV Hindi
बाबर आजम और वैभव सूर्यवंशी Image Source : TWITTER

भारतीय अंडर-19 टीम ने चौथे यूथ वनडे मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 टीम को 55 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 363 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 की टीम 308 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और वह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए। 

नजमुल हसन शान्तो का तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। वह टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की। वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने यह शतक 14 साल 100 दिन की उम्र में लगाया। इसी के साथ वह यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने बांग्लादेश के नजमुल हसन शान्तो का 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने यूथ वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ साल 2013 में 14 साल 241 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिन्होंने यूथ वनडे मैच में साल 2009 में 15 साल 48 दिन की उम्र में शतक लगाया था। अब वैभव ने इन सभी प्लेयर्स को पीछे कर दिया है।

यूथ वनडे मैच में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले प्लेयर्स: 

  • वैभव सूर्यवंशी- 14 साल 100 दिन, 
  • नजमुल हसन शान्तो- 14 साल 241 दिन
  • बाबर आजम- 15 साल 48 दिन
  • बाबर आजम- 15 साल 92 दिन
  • हसन राजा- 15 साल 267 दिन

वैभव ने अपनी पारी में लगाए कुल 10 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने मैच में 78 गेंदों में कुल 143 रन बनाए, जिसमें  13 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा। वह अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रबावित करने में सफल रहे। इससे पिछले मैचों में उन्होंने 48, 45 और 86 रनों की पारियां खेली थीं और अपनी काबिलियत साबित की थी।

यह भी पढ़ें:

एक मैच में ही 1000+ रन, भारत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार किया ऐसा चमत्कार

क्या इंग्लैंड सिर्फ घूमने गया ये भारतीय खिलाड़ी? कप्तान शुभमन गिल के लिए बना बड़ा 'सिरदर्द'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल