1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के बवंडर से कैसे बचेंगे इंग्लैंड के गेंदबाज, यहां होगी चौथे मैच की Live Streaming

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के बवंडर से कैसे बचेंगे इंग्लैंड के गेंदबाज, यहां होगी चौथे मैच की Live Streaming

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 05, 2025 11:45 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 11:45 am IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच में खेली जा रही यूथ वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 5 जुलाई को वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से सभी की नजरें स्टार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : GETTY

भारतीय अंडर-19 टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसमें वह आयुष म्हात्रे की कप्तानी में मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है तो वहीं एक मैच इंग्लैंड की टीम जीतने में कामयाब रही है। अब तक इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से जलवा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने तीसरे मैच में सिर्फ 31 गेंदों में 86 रनों की पारी खेलने के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। अब चौथे मैच में एकबार फिर से सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली हैं।

वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा चौथा मुकाबला

यूथ वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच में वॉर्सेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। अभी तक टीम इंडिया की तरफ से इस सीरीज में पहले तीन मुकाबलों में बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिज्ञान कुंदू और विहान मल्होत्रा का बल्ले से कमाल देखने को मिला है। वहीं गेंदबाजी में आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान और हनील पटेल का कमाल देखने को मिला है।

कब-कितने बजे शुरू होगा चौथा यूथ वनडे मैच, कहां देखें लाइव

सीरीज के चौथा मुकाबला जहां वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा तो वहीं इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी। इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। वहीं भारतीय फैंस मैच को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

यहां पर देखिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत अंडर-19 टीम - आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंदू (उपकप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

इंग्लैंड अंडर-19 टीम - थॉमस रीव (कप्तान), राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इस्बेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मॉर्गन, एलेक्स वेड।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद सिराज की आखिर कितनी है संपत्ति, टीम इंडिया और IPL में खेलकर होती है इतनी कमाई

IND vs ENG: लंबे समय से था इंतजार, गेंद से कहर बरपाने के बाद बोला भारतीय गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल