1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के सामने अर्जुन तेंदुलकर भी नहीं दिखा पाए कमाल, अपनी पारी में लगाई कुल 8 बाउंड्री

वैभव सूर्यवंशी के सामने अर्जुन तेंदुलकर भी नहीं दिखा पाए कमाल, अपनी पारी में लगाई कुल 8 बाउंड्री

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 04, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:00 pm IST

SMAT 2025: वैभव सूर्यवंशी का सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से गोवा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्ले से आक्रामक रूप देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 8 बाउंड्री लगाई।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में से एक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में गोवा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्ले से एक बार फिर से विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए शुरुआती तीन मैच कुछ खास नहीं रहे थे, लेकिन चौथे मुकाबले में वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं अब गोवा के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 46 रनों की आक्रामक पारी देखने को मिली। हालांकि वैभव की टीम बिहार को इस मैच में गोवा के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

वैभव ने अपनी पारी में लगाई कुल 8 बाउंड्री

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एलीट ग्रुप-बी में बिहार और गोवा के बीच ये मुकाबला कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में खेला गया। इस मैच में गोवा की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद बिहार की तरफ से ओपनिंग में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान शकीबुल गनी के साथ शुरुआती ओवर्स में तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। इस मैच में गोवा की तरफ से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर के खिलाफ भी वैभव ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। वैभव हालांकि की अपनी पारी को अधिक बड़ा नहीं कर सके और 25 गेंदों का सामना करने के बाद वह 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान 184 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए जिसमें चार चौके और चार छक्के भी शामिल थे।

बिहार की टीम के लिए अगले दौर में जगह बनाना हुआ अब मुश्किल

गोवा के खिलाफ मैच में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद गोवा की टीम ने इस टारगेट को 19.5 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें उनकी टीम को जीत दिलाने में गोवा के कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। इस मैच में हार के साथ अब बिहार की टीम के लिए अगले दौर में अपनी जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। एलीट ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में बिहार की टीम 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है और वह सबसे अंतिम पायदान पर है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, IPL में खेला आखिरी मैच

ODI और T20I कोई भी फॉर्मेट हो, इस खिलाड़ी ने जब भी लगाया शतक भारतीय टीम को मिली हार; बुरी किस्मत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल