1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: पहले मनाया विवदित जश्न, फिर छूटा हाथ से बल्ला, साहिबजादा फरहान के साथ ये क्या हुआ

VIDEO: पहले मनाया विवदित जश्न, फिर छूटा हाथ से बल्ला, साहिबजादा फरहान के साथ ये क्या हुआ

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 21, 2025 10:00 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 10:00 pm IST

भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अच्छी बल्लेबाजी की। वह अर्धशतक लगाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हुए।

Sahibzada Farhan- India TV Hindi
साहिबजादा फरहान Image Source : AP

एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इस मैच के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। उन्होंने सैम अयूब की जगह साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमां को बैटिंग के लिए भेजा। साहिबजादा फरहान ने इस मैच में भारतीय फील्डर्स से मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया।

साहिबजादा फरहान को मिले दो-दो जीवनदान

साहिबजादा फरहान को इस मैच में दो जीवनदान मिले। उनके दोनों कैच भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने छोड़े। उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। वह 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। वह 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। शिवम दुबे की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक अच्छा कैच पकड़ा।

फरहान के हाथ से छूटा बल्ला

फरहान ने दुबे की इस गेंद पर जोर से शॉट लगाने की कोशिश की। उन्होंने इतने जोर से शॉट लगाया जिससे देखकर ऐसा लगा कि वह गेंद के दो टुकड़े करना चाहते हैं। लेकिन शॉट खेलने के दौरान बल्ला उनके हाथ से छूट गया। वहीं गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद सीधे हवा में चली गई और 30 यार्ड सर्कल के अंदर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने एक आसान कैच पकड़ा। भारत को इस विकेट की सख्त जरूरत थी क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा ही इस मैच में अच्छी बैटिंग करते हुए नजर आए थे।

साहिबजादा ने कुछ ऐसे मनाया अर्धशतक का जश्न

अर्धशतक लगाने के बाद साहिबजादा ने जिस अंदाज में जश्न मनाया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले के साथ एक अलग अंदाज में इसको सेलिब्रेट किया। उनका ये सेलिब्रेशन भारतीय फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले ग्रुप स्टेज मैच में फरहान ने भारत के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी। वहां उन्होंने 44 गेंदों में 40 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन सिक्स लगाया था।

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK Cricket Score Live

IND vs PAK: सूर्यकुमार का टशन बरकरार, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को नहीं दिया कोई भाव

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल