1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat-Babar: बचपन से ही विराट के नक्शे कदम पर हैं बाबर, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

Virat-Babar: बचपन से ही विराट के नक्शे कदम पर हैं बाबर, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 30, 2022 08:30 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 08:34 pm IST

Virat-Babar: विराट कोहली और बाबर आजम दोनों ने क्रिकेट में अपने देश के लिए हमेशा से अच्छा किया है। फैंस अक्सर इन दोनों की तुलना आपस में करते रहते हैं।

Virat Kohli, Babar Azam- India TV Hindi
Virat Kohli Babar Azam Image Source : TWITTER

Highlights

  • विराट कोहली और बाबर आजम की तस्वीर ही वायरल
  • फैंस अक्सर करते हैं विराट और बाबर की तुलना
  • 23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे विराट और बाबर

Virat-Babar: बाबर आजम और विराट कोहली मौजूदा दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। दोनों ने क्रिकेट में अपने देश का नाम रोशन किया है। दोनों क्रिकेट के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी फैंस के बीच काफी ज्यादा मशहूर हैं। हाल ही में विराट के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। आए दिन विराट कोहली और बाबर आजम अपने खेल या अपने दमदार लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। हालांकि विश्व भर में विराट के फैंस बाबर के मुकाबले ज्यादा हैं। लेकिन दोनों खिलाड़ियों में खेल के मामले में कई समानताएं हैं। इसी बीच दोनों की बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली और बाबर आजम की एक बचपन की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों ही खिलाड़ियों में एक से कपड़े पहन रखें हैं। वहीं दोनों के हेयर स्टाइल में भी काफी ज्यादा समानताएं हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस तस्वीर पर काफी अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और बाबर ने सफेद और काले रंग की चेक शर्ट पहन रखा है। सोशल मीडिया यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "कैसे बाबर और कोहली दोनों ने एक ही कमीज पहन रखी है और वो कटोरी कट।"

23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे कोहली-बाबर 

इस साल का टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। दोनों ही देशों के लोग भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दो बार आमने-सामने हो चुकी है। एक में भारत और एक में पाकिस्तान ने मैच जीता है। लेकिन इस साल फिर से विश्व कप में दोनों टीम आपस में भिड़ेगी। 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच मेलबॉर्न में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली और बाबर आजम आमने सामने होंगे।

यह भी पढ़े:

दिग्गज की रोहित को सलाह, सिराज नहीं इस गेंदबाज को दो बुमराह की जगह

T20 World Cup 2022 से पहले पाकिस्तान के लिए राहत की बात, टीम में वापसी करेगा ये खतरनाक गेंदबाज

Jasprit Bumrah Medical Report: क्या है जसप्रीत बुमराह की इंजरी का सच? जानिए पूरी मेडिकल रिपोर्ट  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल