Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास

विराट कोहली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास

रांची में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 30, 2025 04:19 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 05:20 pm IST
Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

Virat Kohli Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 102 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।

विराट ने लगाया वनडे फॉर्मेट में 52वां शतक

विराट कोहली की बात करें तो वनडे क्रिकेट में यह वनडे क्रिकेट में उनका 52वां शतक है। वहीं इससे पहले एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक लगाए थे। लेकिन इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

वनडे इंटरनेशनल में घर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली का यह भारत में इस फॉर्मेट में 59वां पचास प्लस स्कोर हैं और इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा दिया है। तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल में घर पर 58 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने अपने घर पर वनडे में 46 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली थी। वहीं रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 45 बार पचास प्लस स्कोर बनाए थे।

रोहित और कोहली के बीच हुई 136 रन की साझेदारी

मुकाबले की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा इस मैच में भारत के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे थे। पहले विकेट के लिए दोनों ने 25 रन जोड़े थे। जायसवाल इस मैच में 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित का साथ देने के लिए विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित और विराट के बीच इस मैच में 136 रन की पार्टनरशिप हुई। रोहित 51 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बैटर

IND vs SA: ये तो हद हो गई! 19वीं बार टॉस में हार, भारत ने रांची में उतारी धाकड़ प्लेइंग 11

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement