1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली का ये सेलिब्रेशन देख आप भी रह जाएंगे दंग, यूं झूमते हुए ड्रेसिंग रूम से निकले, देखें VIDEO

विराट कोहली का ये सेलिब्रेशन देख आप भी रह जाएंगे दंग, यूं झूमते हुए ड्रेसिंग रूम से निकले, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 28, 2025 09:06 am IST,  Updated : May 28, 2025 09:06 am IST

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीतने के साथ आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन के क्वालीफायर-1 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं आरसीबी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली बिल्कुल अलग अंदाज में सेलिब्रेशन देखने को मिला।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : SCREENGRAB/X

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन में लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले को जीतने के साथ प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम को जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर्स में 228 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने विराट कोहली और जितेश शर्मा की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर 18.4 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम 9 साल के बाद प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो सकी है। वहीं इसकी खुशी आरसीबी टीम के प्लेयर्स के चेहरे पर भी देखने को मिली जिसमें विराट कोहली का सेलिब्रेशन करने का तरीका खूब वायरल हो रहा है।

सीढ़ियों से कुछ इस तरह खुशी में झूमते हुए उतरे विराट कोहली

आईपीएल 2025 के सीजन में विराट कोहली का बल्ला अब तक काफी जमकर बोलते हुए देखने को मिला है, जिसमें लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ कोहली ने 60.20 के औसत से कुल 602 रन बनाएं हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। वहीं कोहली के बल्ले से लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए 30 गेंदों में 54 रनों की पारी देखने को मिली। आरसीबी को क्वालीफायर-1 में जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी था जिसे उन्होंने अपने नाम भी किया। वहीं इस मैच में जीत के बाद विराट कोहली की खुशी साफतौर पर देखने को मिली जिसमें जब वह ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो काफी झूमते हुए दिखाई दिए।

कोहली ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जिसमें वह एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ऐसा पांचवीं बार किया है और इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ने का काम किया है जो अब तक चार बार ये कारनामा कर चुके हैं। कोहली इसके अलावा टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक टीम से खेलते हुए 9000 प्लस रन बनाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें

कोहली ने रच दिया विराट इतिहास, इस मामले में सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

VIDEO: कभी नहीं हुआ होगा सेलिब्रेशन! ऋषभ पंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक का जश्न

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल