1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: आईपीएल 2026 से पहले आया विराट कोहली का तूफान, इस बार भी आरसीबी चैंपियन बनने की दावेदार

VIDEO: आईपीएल 2026 से पहले आया विराट कोहली का तूफान, इस बार भी आरसीबी चैंपियन बनने की दावेदार

 Published : Mar 25, 2026 06:55 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 06:55 pm IST

आईपीएल के नए सीजन से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे आरसीबी के लिए फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

आईपीएल का नया सीजन शुरू होने में अब केवल 3 ही दिन और बचे हैं। इस बीच टीमों की तैयारी और भी जोर पकड़ रही है। इस बार नजर में आरसीबी भी रहेगी। पिछले ही साल टीम ने आईपीएल जीतकर 17 साल का सूखा खत्म किया था। टीम एकजुट हो चुकी है। प्रैक्टिस चल रही है और विराट कोहली भी मैदान पर उतरकर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बीच एक प्रै​क्टिस मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इसका वीडियो खुद आरसीबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

आरसीबी की टीम इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है

आरसीबी की टीम इस वक्त चर्चा में है। पहली बात तो ये है कि टीम पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम का मालिकाना हक बदल गया है। यानी टीम अब किसी और की हो गई है। इसको लेकर मंगलवार शाम को ही खबर सामने आई थी। इस बीच आरसीबी की टीम 28 मार्च यानी पहले मुकाबले में खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। इसमें उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच बेंगलुरु में होगा, जहां पहुंचकर टीम अपनी तैयारी कर रही है। 

विराट कोहली प्रैक्टिस मैच में की धमाकेदार बल्लेबाजी

इस बीच आरसीबी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इसमें विराट कोहली और पूरी टीम तैयारी कर रही है। हालांकि सभी का फोकस केवल कोहली पर ही था। वे जबरदस्त चौके और छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं। पता चला है कि कोहली ने इस प्रैक्टिस मैच में केवल 19 बॉल पर ही ताबड़तोड़ अंदाज में 45 रन ठोक दिए। अगर यही फार्म आईपीएल के मैचों में भी जारी रहा तो फिर आरसीबी को हराना आसान काम नहीं होगा। 

विराट कोहली बना सकते हैं कई नए रिकॉर्ड

विराट कोहली अब भारत में कम ही रहते हैं। वे तभी यहां आते हैं, जब भारतीय टीम मैच खेल रही होती है या फिर आईपीएल होता है। पिछले ही दिनों उनकी भारत आने की एक वीडियो खूब ​वायरल हुई थी। इसके बाद अब वे तैयारी करते हुए मैदान में दिख रहे हैं। कोहली आरसीबी के लिए पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सभी की नजर इस बात पर होगी कि कोहली इस बार टूर्नामेंट में कौन कौन से रिकॉर्ड बनाते हैं। साथ ही क्या आरसीबी को वे फिर से चैंपियन बना पाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

तीन टीमों ने अब तक नहीं जीता है आईपीएल का खिताब, दो को 18 साल से इंतजार

IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला, कहीं OTT को लेकर भटक ना जाएं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल