1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के पास बाबर आजम को पीछे करने का गोल्डन चांस, बस करना होगा ये काम

विराट कोहली के पास बाबर आजम को पीछे करने का गोल्डन चांस, बस करना होगा ये काम

 Published : Mar 20, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 02:47 pm IST

Virat Kohli: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास हर बड़े से बड़ा रिकॉर्ड मौजूद हैं, लेकिन वह अभी तक आरसीबी की टीम के साथ आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए हैं। इस बार वह इस कमी को पूरा करना चाहेंगे। वहीं आईपीएल 2025 में एक और खास रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है।

विराट कोहली और बाबर आजम- India TV Hindi
विराट कोहली और बाबर आजम Image Source : PTI/GETTY

Virat Kohli IPL Runs: विराट कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आरसीबी की टीम के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी हैं। एक बार वह क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। कोहली आईपीएल में आरसीबी की टीम के कप्तान भी रहे हैं। 

बाबर को पीछे करने का चांस

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारियां खेली थी। अब अगर वैसी ही फॉर्म वह आईपीएल 2025 में जारी रखते हैं, तो उनके पास बाबर आजम को पीछे करने का सुनहरा चांस है।  कोहली ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं। वहीं बाबर ने टी20 क्रिकेट में कुल 11 शतक लगाए हैं। अगर कोहली आईपीएल 2025 में तीन शतक लगा देते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में बाबर को पीछे कर देंगे। फिर कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 22 शतक जड़े हैं। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज: 

  • क्रिस गेल- 22 शतक
  • बाबर आजम- 11 शतक
  • विराट कोहली- 9 शतक
  • माइकल क्लिंजर-8 शतक
  • राइली रूसो- 8 शतक
  • आरोन फिंच-8 शतक
  • डेविड वॉर्नर-8 शतक
  • जोस बटलर-8 शतक 
  • रोहित शर्मा-8 शतक

आईपीएल में लगा चुके हैं 8 शतक

विराट कोहली की गिनती बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल में साल 2008 से ही एक ही टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में अपने सारे सीजन आरसीबी की टीम से ही खेले हैं। वह  आईपीएल के 252 मैचों में कुल 8004 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

आईपीएल में प्लेयर्स को पहली बार मिलेगी मैच फीस, BCCI के फैसले से खिलाड़ियों की बल्ले- बल्ले

RCB vs KKR: दोनों टीमों के बीच ऐसा है IPL में रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी; जीते ज्यादा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल