1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेऑफ से बाहर होकर भी विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगातार 2 शतक ठोक ध्वस्त किए बड़े कीर्तिमान

प्लेऑफ से बाहर होकर भी विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगातार 2 शतक ठोक ध्वस्त किए बड़े कीर्तिमान

 Written By: Govind Singh
 Published : May 22, 2023 06:49 am IST,  Updated : May 22, 2023 06:49 am IST

Virat Kohli IPL 2023: आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Virat Kohli RCB Team IPL 2023: आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शतक लगाया। लेकिन फिर भी टीम जीत नहीं पाई। इसके बावजूद विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

विराट कोहली ने किया कमाल 

विराट कोहली पारी की शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने 61 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी वजह से ही आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर बना पाई। कोहली ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 100 रनों की पारी खेली थी। उनका टी20 क्रिकेट में ये 8वां शतक था। कोहली 7 शतक आईपीएल में और एक शतक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में लगाया है। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी: 

क्रिस गेल - 22 शतक

बाबर आजम - 9 शतक
विराट कोहली - 8 शतक
माइकल क्लिंगर - 8 शतक
डेविड वार्नर - 8 शतक
आरोन फिंच - 8 शतक
ब्रेंडन मैकुलम - 7 शतक

बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के लिए कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 639 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। इसी के साथ वह आईपीएल के तीन सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने (2013, 2016, 2023) ने ऐसा किया है। 

IPL के एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

केएल राहुल- (2018, 2020, 2021, 2022), 4 सीजन
विराट कोहली- (2013, 2016, 2023), 3 सीजन
डेविड वॉर्नर- (2016, 2017, 2019), 3 सीजन
क्रिस गेल- (2011, 2012, 2013), 3 सीजन
फाफ डु प्लेसिस- (2021, 2023), 3 सीजन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल